SSC Selection Post Phase-14/2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-14/2026 सिलेक्शन पोस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर के महीने में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथियों तथा स्वयं के स्क्राइब का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
SSC Phase-XIV 2026 कब होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-14/2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BOB LBO Recruitment 2026 आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई
कब जारी होगा सिलेक्शन पोस्ट के एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए 'एडमिट कार्ड आयोग द्वारा परीक्षा की तिथि से 2 से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लीप?
स्टेप 1 - एग्जाम सिटी स्लीप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए लॉगिन/रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, यहां उम्मीदवार को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपकी परीक्षा स्लिप आ जाएगी।
स्टेप 5 - अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - USA के स्टडी वीजा में पार्ट टाइम जॉब को लेकर क्या है नियम, गलती से बेहतर है जानकारी
स्वयं के स्क्राइब के लिए नए नियम और पंजीकरण प्रक्रिया
जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अपनी ओर से स्क्राइब की सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए आयोग ने निम्नलिखित नियम तय किए हैं, जो इस प्रकार है -
नया स्क्राइब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य: आयोग ने स्पष्ट किया है कि 05 नवंबर 2025 से पहले के सभी पुराने स्क्राइब रजिस्ट्रेशन रद्द/समाप्त कर दिए गए हैं। इसलिए 'स्वयं के स्क्राइब' की सुविधा लेने वाले अभ्यर्थियों के स्क्राइब को आयोग की वेबसाइट पर नया पंजीकरण करना होगा।
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण: नए स्क्राइब पंजीकरण प्रक्रिया को आधिकारिक पहचान सत्यापन प्रणाली के साथ एकीकृत किया गया है। अतः स्क्राइब के रूप में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए अपना नया पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य है।
स्क्राइब एंट्री पास: 'स्वयं के स्क्राइब' की सुविधा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को अपने स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करना होगा। स्क्राइब एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जेनरेट होगा जो अपने स्क्राइब का विवरण सफलतापूर्वक मैप करेंगे।
मैपिंग की अंतिम तिथि: अभ्यर्थी अपने स्क्राइब OTR की मैपिंग 11 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) ही कर सकते हैं।
आयु सीमा: स्क्राइब के रूप में उपस्थित होने वाले व्यक्ति की अधिकतम स्वीकार्य आयु सीमा नीति संख्या PP001/14/2024-PP (e-10280) दिनांक 04 नवंबर 2025 के अनुसार होगी।
