एजुकेशन

BPSC Teacher Result 2023: बड़ी खुशखबरी! कम नंबर से फेल अभ्यर्थियों को दी जाएगी खाली सीट्स

BPSC Teacher Supplementary Result 2023: शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है। हाल ही बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, उसमें हजारों सीट्स खाली रह गई थीं। जिनके ​अंक पासिंग मार्क्स से कम आए ​थे, उनके लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने वाला है, उम्मीदवार यहां से पूरी खबर देखें।

Image

बीपीएससी शिक्षक परिणाम 2023

BPSC Teacher Result 2023: शिक्षक बहाली से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आई है। फेल हुए परीक्षार्थियों के सामने सेलेक्शन का अवसर आ गया है। हाल ही में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया गया था, यह परिणाम सभी विषयों व क्लासेज के लिए जारी किए थे। इन्हें एक साथ नहीं बल्कि कुछ दिनों के अंतर पर जारी किया गया। आपको पता ही होगा, यह बिहार राज्य में की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है, जिसके माध्यम से 1,70,461 पदों को भरा जाना है।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए राज्य से बाहर के उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया था, उसके बावजूद BPSC Teacher Result 2023 Final Result आने पर पता चला कि अभी हजारों सीट्स खाली गई हैं।

पहले लग रहा था, कि खाली सीट्स भरने के लिए दोबारा से नोटिफिकेशन निकाला जाएगा, और फेज 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, लेकिन आज 3 नवंबर को आई खबर के अनुसार, जो परीक्षार्थी कम नंबर से परीक्षा में असफल हो गए थे, उन्हें एक और अवसर मिलेगा, और इस दौरान हजारों खाली सीट्स को भर जाएगा। इसके लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाएगा।

कब हुई थी स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा

बीपीएससी ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।। BPSC Teacher Recruitment 2023 Exam का आयोजन राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। सभी भाषाओं के लिए फाइनल आंसर की 15 अक्टूबर, 2023 को जारी की गई थी।

एक जानकारी के अनुसार, 120336 लोगों का रिजल्ट जारी हुआ था, इस दौरान यह भी पता चला कि करीब 10000 अभ्यर्थी फर्जी थे, या फर्जीवाड़े से जुड़े थे, ऐसे में उन 10000 की ज्वॉइनिंग नहीं होगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article