BPSC School Teacher Admit Card 2026: बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 22, 2026, 03:34 PM IST
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोजन ने 29 जनवरी को होने वाली स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी
BPSC Special School Teacher Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्पेशल स्कूल टीचर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड पर दी गई डेट और समय पर उम्मीदवार का परीक्षा हॉल पहुंचना अनिवार्य है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी की जरूरत पड़ेगी। ऑनलाइन एडमिट कार्ड दिखाने से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा कब है?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा 2.30 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 150 मल्टी ऑप्शन सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा। यानी परीक्षा कुल 150 अंक की है।
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर 2026 परीक्षा पैर्टन
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा 2026 में जहां प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा, वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। बता दें कि परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, पिछडे वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 प्रतिशत अंक, अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को कम से कम 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड
1. बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
4. इस पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
5. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आजाएगा।
6. उम्मीदवार दिए गए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेना न भूलें।
बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को वैध आईडी कार्ड ले जाने की भी सलाह दी जाती है। साथ ही हॉल टिकट पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचें।