दिवाली के साथ आज नए संवत 2083 की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज हाउस ने अपनी पसंदीदा कंपनियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। SAMCO Securities और HDFC Securities ने नए संवत के लिए अलग-अलग निवेश रणनीतियों के तहत शेयरों की सिफारिश की है। SAMCO ने 10 भारतीय शेयरों और दो अमेरिकी ETF समेत कुल 12 निवेश विकल्प सुझाए हैं, जबकि HDFC Securities की Prime Research टीम ने छह शेयरों को अपनी मुहूर्त ट्रेडिंग टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है।
SAMCO Securities की मुहूर्त पिक्स 2026
SAMCO Securities ने अपनी रिपोर्ट 'Muhurat Picks 2026' को 'Own India, Hedge with the World' नाम दिया है। इसमें भारतीय शेयर बाजार के 10 शेयरों के साथ अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध दो ETF शामिल हैं। इनका चयन ब्रोकरेज की रिसर्च टीम ने फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर किया है।
SAMCO की 10 भारतीय शेयरों की पसंद:
Adani Power
BSE
Tech Mahindra
Azad Engineering
HFCL
Tips Music
L&T Technology Services
TVS Motor
MCX
Sansera Engineering
इन कंपनियों का चयन पावर, कैपिटल मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी सर्विसेज, एयरोस्पेस और डिफेंस, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और मीडिया जैसे अलग-अलग सेक्टर से किया गया है।
अमेरिकी बाजार के दो ETF भी शामिल
SAMCO ने भारतीय शेयरों के अलावा दो अमेरिकी ETF को भी अपनी निवेश सूची में जगह दी है। इनमें Energy Select Sector SPDR Fund (XLE) और Health Care Select Sector SPDR Fund (XLV) शामिल हैं।
ब्रोकरेज की रणनीति के मुताबिक, XLE के जरिए कच्चे तेल की कीमतों में संभावित तेजी से जुड़े अवसरों का फायदा उठाने और XLV के जरिए अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का विकल्प मिलता है। इन ETF को वैश्विक अनिश्चितता और रुपये में कमजोरी के बीच पोर्टफोलियो में विविधता लाने की रणनीति का हिस्सा बनाया गया है।
HDFC Securities की मुहूर्त ट्रेडिंग टेक्निकल पिक्स
HDFC Securities की Prime Research टीम ने भी संवत 2083 के लिए अपनी मुहूर्त ट्रेडिंग टेक्निकल पिक्स जारी की हैं। इस रिपोर्ट में छह कंपनियों के शेयरों को शामिल किया गया है। ब्रोकरेज ने इनके लिए एंट्री रेंज, टारगेट प्राइस और आने वाले साल के लिए टेक्निकल आउटलुक भी दिया है।
HDFC Securities की छह शेयरों की पसंद:
BPCL
HCL Technologies
IIFL Finance
JSW Steel
Satin Creditcare
Zensar Technologies
इस सूची में ऑयल एंड गैस, आईटी, फाइनेंस, स्टील और माइक्रोफाइनेंस जैसे सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। HDFC Securities की रिपोर्ट में शेयरों के टेक्निकल चार्ट और संभावित प्राइस मूवमेंट के आधार पर निवेश के स्तर बताए गए हैं।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
दोनों ब्रोकरेज की सिफारिशों से साफ है कि संवत 2083 के लिए निवेश रणनीति केवल एक या दो सेक्टर तक सीमित नहीं है। पावर, आईटी, ऑटोमोबाइल, डिफेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, स्टील और कैपिटल मार्केट जैसे सेक्टर में निवेश के अवसर तलाशे जा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
