एजुकेशन

BPSC School Teacher Exam 2023, B.Ed vs BSTC: बीएड डिग्री धारकों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने जारी कर दिया नोटिस

BPSC School Teacher Exam 2023, B.Ed vs BSTC: बिहार स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बीपीएससी ने B.Ed vs BSTC मामले में आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी कर दिया है।

Image

BPSC School Teacher Exam 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher Exam 2023, B.Ed vs BSTC: बिहार स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा (Bihar School Teacher Exam 2023) के संबंध में एक जरूरी नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Exam Notice 2023: आयोग ने जारी किया नोटिस

B.Ed vs BSTC मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या बिहार में चल रही 1.70 लाख शिक्षकों भर्ती पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, बीपीएससी ने अब इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। सूचना के अनुसार, शिक्षक प्रशिक्षण के किसी भी उपाधि के मान्यता के बिंदु पर या किसी उपाधि विशेष के समतुल्यता के बिंदु पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) के परामर्श से विभाग का निणर्य अंतिम होगा।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: कब होगी स्कूल टीचर परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में स्कूल टीचर के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके अनुसार, राज्य में प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को दो शिफ्ट में किया जाना है।

BPSC School Teacher Admit Card 2023: जारी हुआ स्कूल टीचर एडमिट कार्ड

आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी कर दिया था। एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र कोड और जिला का नाम दर्ज था। हालांकि, अभ्यर्थी केंद्र का पूरा विवरण 21 अगस्त से चेक कर सकेंगे। इसके लिए डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article