एजुकेशन

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF: जारी हुई बीपीएससी हेड टीचर व हेड मास्टर परीक्षा की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF Download Link Active at bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी हेड टीचर आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC Head Teacher Answer Key 2024

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF Download Link Active at bpsc.bih.nic.in: बिहार हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (BPSC Head Teacher Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF Link) से भी बीपीएससी हेड टीचर आसंर-की 2024 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Answer Key 2024 PDF: जारी हुई आंसर-की

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 28 जून को आयोजित हेड मास्टर परीक्षा के विषय जनरल स्टडीज और बीएड के सीरीज A,B,C और D और 29 जून को आयोजित हेड टीचर परीक्षा के विषय जनरल स्टडीज और डीएलएड के सीरीज E,F,G और H की प्रोविजनल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

BPSC Head Teacher Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार हेड टीचर और हेड मास्टर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल के जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की वेबसाइट पर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके 11 जुलाई से 17 जुलाई 2024 तक साक्ष्य के साथ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्य से की गई आपत्ति स्वीकर नहीं की जाएगी।

How to download BPSC Head Teacher Answer Key 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर प्रोविजनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

BPSC Head Teacher Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article