BPSC Assistant Mains Exam Date 2023: बीपीएससी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑफिशियल नोटिस चेक कर सकते हैं।
बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार मुख्य परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 04:15 बजे तक होगी। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। आप नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यमिक से नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
BPSC Assistant Mains Exam Date: यहां देखें नोटिफिकेशन
bpsc.bih.nic.in पर जाएं।- होमपेज पर जाकर BPSC Assistant Main Exam 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
