BPSC Assistant Engineer Exam 2022, BPSC AE Admit Card 2022, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा 2022 (BPSC AE Exam 2022) के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
BPSC Assistant Engineer Exam 2022 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर - सिविल /मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल प्रतियोगी परीक्षा 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक तीन शिफ्ट में होगी। पहले दिन सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे दिन संबंधित विषय का पेपर रहेगा।
BPSC Assistant Engineer Admit Card 2022: कल जारी होगा एडमिट कार्ड
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bih.nic.in पर 7 अक्टूबर 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
How to download BPSC Assistant Engineer Exam 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें बिहार असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड
- सबस पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे बिहार असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अभ्यर्थी बिहार असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।
BPSC AE Admit Card 2022: इस बात का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड की कॉपी संभाल कर रख लें। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
