एजुकेशन

BPSC AE Admit Card 2025: जारी हुआ बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का एडमिट, कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

BPSC AE Admit Card 2025 released at bpsconline.bihar.gov.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC AE Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

BPSC AE Admit Card 2025 released at bpsconline.bihar.gov.in: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 14 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइटbpsconline.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC Assistant Engineer Admit Card 2025: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 18 जुलाई और 19 जुलाई 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा के तहत कुल 6 पेपर होंगे, जिनमें चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। अनिवार्य पेपर में सामान्य अंग्रेजी, जनरल हिंदी, सामान्य अध्ययन और जनरल इंजीनियरिंग विज्ञान शामिल होंगे। जबकि, वैकल्पिक पेपर में संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम से सवाल होंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download BPSC AE Admit Card 2025

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC AE Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 984 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 36 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के कुल 4 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article