एजुकेशन

BPSC 71st CCE Notification 2025: जारी हुआ बीपीएससी 71वीं भर्ती का नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

BPSC 71st CCE Notification 2025 Pdf released at bpsc.bihar.gov.in: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

BPSC 71st Notification 2025

BPSC 71st CCE Notification 2025 Pdf released at bpsc.bihar.gov.in: बीपीएससी 71वीं नोटिफिकेशन का इतंजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 2 जून से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएससी 71वीं परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 1250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर डिप्टी कलेक्टर के 100 पद, फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 79 पद, लेबर सुपरिटेंडेंट के 10 पद, सब रजिस्ट्रार के 3 पद, शुगर केन ऑफिसर के 17 पद, ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर के 502 पद, ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर के 22 पद, ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर के 13 पद, रेवेन्यू ऑफिसर के 45 पद और ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर के 459 पद शामिल हैं।

How to apply for BPSC 71st CCE 2025

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPSC 71st CCE 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article