एजुकेशन

BPSC 70th Prelims Result 2024 (OUT): इंतजार खत्म! जारी हुआ बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

BPSC 70th Prelims Result 2024 Out: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को राज्य के 911 केंद्रों और 4 जनवरी को पटना के 22 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Image

BPSC 70th Prelims Result 2024

BPSC 70th Prelims Result 2024 Out: बीपीएससी 70वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 70th CCE Prelims 2024) का रिजल्ट आज यानी 23 जनवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC 70th Prelims Result 2024: आयोग ने की घोषणा

आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने की जानकारी साझा की है। आयोग के अनुसार, 'एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित। अभ्यर्थीगण एकीकृत 70वीं सयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 1 घंटे के उपरांत देख सकते हैं।'

How to download BPSC 70th Prelims Result 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है, जानें क्या है इस दिन का इतिहास

BPSC 70th Prelims Result 2024: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को राज्य के 911 केंद्रों और 4 जनवरी को पटना के 22 केंद्रों पर किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article