BPSC 69th Prelims Result 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th Prelims Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 69th Prelims Result 2023 Date: नवंबर में आएगा रिजल्ट
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 अक्टूबर और फाइनल आंसर-की 17 अक्टूबर को जारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा का रिजल्सट भी नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
BPSC 69th Prelims Passing Marks 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम के लिए योग्य माने जाएंगे।
How to Download BPSC 69th Prelims Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 69th Prelims Result 2023: वेबसाइट करें चेक
बीपीएससी 69वीं परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 346 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
