एजुकेशन

BPSC 69th Mains Exam 2023: बीपीएससी 69वीं मेन्स परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, 475 पदों पर मिलेगा मौका

BPSC 69th Mains Exam 2023, BPSC 69th Mains Application 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी 69वीं मेन्स एग्जाम 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in 27 नवंबर से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BPSC 69th Mains Exam 2023

BPSC 69th Mains Exam 2023, BPSC 69th Mains Notification 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE Mains Exam 2023) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जिन अभ्यर्थियों ने बीपीससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वो मेन्स एग्जाम के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आयोग द्वारा बीपीएससी 69वीं मेन्स परीक्षा जनवरी में आयोजित किए जानें की संभावना है। बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 10 नवंबर को जारी किया गया।

BPSC 69th Mains Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 69वीं प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 475 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

How to apply for BPSC 69th Mains Exam 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर Apply Online पर क्लिक करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

BPSC 69th Mains Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

बीपीएससी 69वीं मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article