एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Result 2023: कब आएगा बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 21, 2023, 01:43 PM IST

BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

BPSC 68th Prelims Result 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Result 2023, BPSC 68th Prelims Result 2023 Date बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके आलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को राज्य के 805 केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया था। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की है। अभ्यर्थी इस पर 28 फरवरी तक ऑफलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

BPSC 68th Prelims Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीपीएससी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to check BPSC 68th Prelims Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 68th Prelims Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article