एजुकेशन

BPSC 67th Mains Answer Sheet: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की आंसर शीट आज bpsc.bih.nic.in पर, केवल इस तारीख तक कर सकेंगे चेक

BPSC 67th Mains Answer Sheet PDF: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की आंसर शीट आज bpsc.bih.nic.in पर जारी हो जाएगी। उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से आंसर बुकलेट या आंसर शीट देख सकते हैं।

Image

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की आंसर शीट

BPSC 67th Mains Answer Sheet: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की आंसर शीट जारी करने की सारी तैयारी कर ली है। इस आंसर बुकलेट या आंसर शीट को bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। बीपीएससी की तरफ से अपडेट आते ही डायरेक्ट लिंक को यहां शेयर किया जाएगा।

बीपीएससी आज, 29 नवंबर को उम्मीदवारों के साथ आंसर शीट साझा करेगा। जो लोग बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज से इन अपडेट को चेक कर सकेंगे।

आयोग ने कहा कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा की आंसर शीट 4 दिसंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा के अंतिम परिणाम साक्षात्कार के बाद अक्टूबर में जारी किए गए थे।

बीपीएससी 67वीं मेन्स उत्तर पुस्तिका 2023 कैसे डाउनलोड करें

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें या डैशबोर्ड पर लॉग इन करें।
  • अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करें।

BPSC 67वीं CCE कुल 1,052 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

बिहार 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा

मेन्स परीक्षा 30, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 2104 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए और उनमें से 2090 मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article