एजुकेशन

BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023: जारी हुआ बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा

BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023, Bihar BPSC 32nd Judiciary Main Exam Schedule 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की डेट चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023

BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023, Bihar BPSC 32nd Judiciary Main Exam Schedule 2023: बीपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

BPSC 32nd Judicial Mains Exam 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर, 26 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। बता दें कि पहले दिन सामान्य हिन्दी और सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा रहेगी।

BPSC 32nd Judicial Mains Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bih.gov.in पर परीक्षा शुरू होने की तारीख से एक सप्ताह पहले उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों का डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

How to Download BPSC 32nd Judicial Mains Admit Card 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 32nd Judicial Mains 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article