RBSE 8th, 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं के नतीजे इस दिन होंगे जारी, पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022 Date: आरबीएसई 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द होने वाली है, यदि रिपोर्ट की मानें तो यह रिजल्ट्स 25 मई, 2022 को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आ जाएंगे।
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022 Date: लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, आरबीएसई कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा कर चुका है, अब जल्द ही आरबीएसई 5वीं 8वीं 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। 2022 में राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई हैं, और चूंकि बिहार बोर्ड, एमपी बोर्ड, छत्तीसगढ़ के रिजल्ट आ चुके हैं ऐसे में राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं यानी 5वीं 8वीं 10वीं व 12वीं के रिजल्ट को लेकर इंतजार बढ़ गया है।
RBSE 10th 12th Result 2022 Today Live: Check Direct Link | RBSE 5th, 8th Result 2022: Check marks here
उम्मीद की जा रही है पहले 5वीं 8वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे, जबकि कुछ दिन के अंतर पर 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से स्कोर देख सकेंगे। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।
RBSE 10th Result 2022 | RBSE 12th Result 2022
पिछले साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को प्रमोट किया गया था, इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा क्योंकि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में सफल रूप में आयोजित की गई हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे तेज टॉपर्स लिस्ट व अन्य जानकारियों के लिए साथ बन रहें।
RBSE Result 2022 Live - पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
राजस्थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। उत्तीर्ण होने के लिए उन्हें हर विषय में कम से कम 33 नंबर लाने जरूरी होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अलग अलग होंगे।
RBSE Result Live- जानिए कब हुए थे पेपर
आरबीएसई 8वीं परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी। वहीं आरबीएसई 5वीं परीक्षा 27 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी। परीक्षा 17 मई को संपन्न हुई। मूल्यांकन प्रक्रिया इन दिनों जोरों पर है। जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।
RBSE 12th Result 2022 Live - आ गया अपडेट
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10, 12 और 5वीं एवं 8वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के कुछ समय बाद मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर, विषय का नाम आदि विवरण होंगे। इन्हें अच्छे से चेक करें। इसमें गड़बड़ी होने की स्थिति में बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत सही कराएं।
मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है यही कारण है कि रिजल्ट कभी भी जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दोनों परीक्षा के परिणाम साथ नहीं आएंगे, पहले 12वीं व कुछ दिन बाद 10वीं के रिजल्ट जारी होंगे।
6000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
आरबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इसके लिए बोर्ड ने 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए थे।
कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट
5 से 10 जून के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
आरबीएसई इस सप्ताह के अंत तक या फिर 5 से 10 जून के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज इन खबरों पर पुष्टि कर सकता है या आधिकारिक सूचना जारी कर रिजल्ट की तारीख की घोषित कर सकता है।
RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि व अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेश जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आपको टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
10 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। तथा बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य सरकार ने कुल 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अनिवार्य
परीक्षा से पहले राजस्थान बोर्ड ने पासिंग परसेंट, मार्किंग स्कीम व सिलेबस में कुछ बदलाव किया था। 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे प्रैक्टिकल और थ्योरी के अंक अलग अलग गिने जाएंगे
RBSE Results 2022 - शाम तक आ सकती है जानकारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 की जानकारी आज शाम तक साझा कर सकता है। पहले तारीख बताई जाएगी उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in से परिणाम देख सकेंगे।
RBSE Results 2022 - इन दो वेबसाइट पर होगा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान नियत समय में आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 घोषित करेगा। कक्षा 5 और कक्षा 8 का परिणाम घोषित होने पर आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र रिजल्ट की आधिकारिक साइट rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RBSE Results 2022 Live - रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी
इस साल शिक्षा निकाय द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के परिणाम एक साथ घोषित करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम rajeduboard,rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि परिणाम संबंधी सभी अपडेट यहां इस पेज पर भी दिए जा रहे हैं।
RBSE Results 2022 देखें कितने छात्रों का रिजल्ट होगा जारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। स्टूडेंट्स की बात करें तो 25 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और अब बेसब्री से अपने परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
RBSE Results Live 2022 कक्षा 8वीं और 5वीं के परिणाम आज
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई आज (26 मई) को कक्षा 8वीं और 5वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख बता सकता है। कक्षा 5वीं और 8वीं में पढ़ने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने के साथ साथ इस पेज पर भी विजिट कर सकते हैं।
RBSE Results 2022 - रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर की होगी जरूरत
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan जैसे ही रिजल्ट जारी करेगा आप रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
RBSE Results 2022 - राजस्थान बोर्ड परिणाम इसी हफ्ते
बोर्ड द्वारा अभी तक आरबीएसई कक्षा 5, 8 के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही संभवत: इस हफ्ते घोषित किए जाएंगे।
RBSE Class 5, 8 Results 2022 इस साइट पर होगा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) जल्द ही आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 घोषित करेगा। कक्षा 5 और कक्षा 8 का परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा।
RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक
राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से आज कक्षा 8वीं और कक्षा 5वीं के परिणाम और कक्षा 12वीं और 10वीं के नतीजे जल्द घोषित करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने आरबीएसई परिणाम की जांच कर सकेंगे।
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
RBSE 12th Results 2022: पहले जारी हो सकते हैं साइंस रिजल्ट
आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख की पुष्टि होना बाकी है। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 के लिए अभी एक डेट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। आरबीएसई अजमेर के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि कक्षा 12 के लिए विज्ञान वर्ग यानी साइंस स्ट्रीम का परिणाम पहले घोषित किए जाने की उम्मीद है।
Rajasthan Board Result Website: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट
राजस्थान एजुकेशन बोर्ड रिजल्ट के लिए जैसे ही परिणाम घोषित होते हैं, छात्र अपने कक्षा 10 के राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।
Rajasthan Board Exam 2022: 6 हजार से ज्यादा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 की तारीख और समय जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कक्षा 8वीं का रिजल्ट 1 जून को घोषित होने की संभावना है।
RBSE Class 10 Result 2022: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट'
अगली लॉग इन विंडो पर, छात्रों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन सहित विवरण दर्ज करें।
आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Rajasthan Board RBSE Result 2022: वैकल्पिक मार्किंग मानदंड आधार पर 10वीं रिजल्ट
राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई को चल रहे कोविड महामारी को देखते हुए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके लिए आरबीएसई रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन यानी मार्किंग मानदंड आधार पर तैयार किया गया था।
RBSE 10th and 12th Result 2022: इतने लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन
बीते साल, राजस्थान बोर्ड ने 30 जुलाई को कक्षा 10 आरबीएसई परिणाम घोषित किया था। परीक्षा के लिए कुल 12,55,385 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12,50,833 छात्र पास हुए। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था।
Rajasthan Board 10th and 12th Result: आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम डेट्स
इससे पहले 17 मई को, आरबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम की डेट्स फिलहाल तय नहीं हुई हैं। इसके अलावा आरबीएसई के अधिकारियों का कहना है, 'कक्षा 12 विज्ञान, आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षा का परिणाम 2022 मई में घोषित होगा, इसके बाद जून में 10वीं का परीक्षा रिजल्ट को घोषित किया जाएगा।'
Rajasthan Board Result 2022: आम तौर पर 10 से 15 दिन में आता है रिजल्ट
बीते साल का ट्रेंड देखा जाए तो राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे परीक्षा खत्म होने के 10 से 15 दिन के भीतर रिलीज हो जाते हैं। पहले भी खबर यही थी कि रिजल्ट मई महीने के आखिरी हफ्ते में जारी होगा और जल्द 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस बार एग्जाम 17 मई तक चले थे, इस हिसाब से रिजल्ट आज से लेकर 27 मई तक कभी भी आ सकता है लेकिन एक नई रिपोर्ट के अनुसार परिणाम 1 जून को आने की संभावना है।
Rajasthan Board Results 2022: किस दिन आएगा रिजल्ट?
RBSE Board Exams 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के अलावा अगर 5वीं और 8वीं रिजल्ट की बात करें तो संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आज यानी 25 मई दिन, बुधवार को जारी किए जा सकते हैंं हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम 1 जून को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि आरबीएसई 5वीं और 8वीं के एग्जाम 17 मई को संपन्न हुए हैं. तभी से छात्रों को नतीजों की प्रतीक्षा है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है।
RBSE 10th 12th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब तक जारी होने की संभावना?
आम तौर पर राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा खत्म होने के 10 से 15 दिन के अंदर जारी हो जाते हैं। इस बार एग्जाम 17 मई तक चली थी और इसके अनुसार रिजल्ट 27 मई तक कभी भी आ सकता है। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं रिजल्ट मई महीने के आखिरी हफ्ते में जारी होगा। जल्द ही 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जून के पहले सप्ताह में जारी होगा।
Rajasthan Board 10th and 12th Result: ऐसे देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Rajasthan Board Class 12 Exam 2022 Result या Rajasthan Board Class 10 Exam 2022 Result लिंक को क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर आदि जानकारी भरकर सब्मिट करें और राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RBSE Result 10th and 12th 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर ये लिंक करें क्लिक
राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले छात्रों को इस संबंध में सूचना दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Rajasthan Board Class 10 Exam 2022 Result या Rajasthan Board Class 12 Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक कर परिणाम देखा जा सकता है।
Rajasthan Board Result 2022: 20 लाख से ज्यादा छात्र बने परीक्षा का हिस्सा
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थीं जिनमें करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: तय नहीं हुई रिजल्ट की डेट
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट को रिलीज किए जाने की डेट पर लग रही अटकलों के बीच बता दें कि आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के एक अधिकारी का कहना है कि राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने की डेट अभी तय नहीं की गई लेकिन 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
RBSE Result 2022 Live - ऑफलाइन हुई थी परीक्षा
COVID-19 महामारी के कारण पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5 और 8 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि कक्षा 5 और 8 के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देखा जा सकता है।
RBSE Result 2022 Today - इन लिंक से देख सकेंगे परिणाम
जो उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं (Rajasthan Board class 5 and 8 exam) में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE Result 2022 Live - दोपहर 3 बजे आ सकता है अपडेट
आरबीएसई ने कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक आयोजित की थी। दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट आज जार हो सकता है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोपहर 3 बजे तक संबंधित अपडेट आ सकता है।
RBSE Result 2022 Live - जानें क्यों आज आ सकता है रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 परिणाम 2022 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजस्थान 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2022 के लिए जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2022 आज, 25 मई, 2022 को जारी होने की सबसे अधिक संभावना है।
RBSE Result 2022 Live - दोपहर 3 बजे आ सकता है रिजल्ट
आरबीएसई 5वीं 8वीं परिणाम तिथि व समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज परिणाम आने की उम्मीद है। रिपोर्टों के आधार पर, आरबीएसई 8वीं, 5वीं परिणाम 2022 दोपहर 3 बजे के आसपास घोषित होने की उम्मीद है।
RBSE Result 2022 Live - 5वीं व 8वीं के परिणाम एक साथ
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 में केवल कक्षा 8वीं और 5वीं की बात करें तो बता दें, इस परीक्षा में करीब 25 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। इस साल, आरबीएसई अजमेर द्वारा दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करने की उम्मीद है।
RBSE Result 2022 Live - यहां देखें अपडेट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई बहुत जल्द जानकारी साझा करने वाला है और 5वीं व 8वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर रखें, हालांकि इस पेज पर भी हर खबर को कवर किया जा रहा है।
Sarkari Result Live - राजस्थान आरबीएसई परिणाम जल्द
राजस्थान आरबीएसई परिणाम 2022 से जुड़े अपडेट जल्द ही जारी होने वाले हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर राजस्थान बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम आज 25 मई, 2022 को जारी कर सकता है। रुझान भी यही बताते हैं राजस्थान बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद डेढ़ माह के आसपास रिजल्ट जारी करता है।
RBSE Result 2022 Live - शाम तक आएगी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई अजमेर आज, 25 मई, 2022 को राजस्थान बोर्ड 8वीं और 5वीं के परिणाम 2022 जारी करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्टों और पिछले रुझानों के अनुसार, राजस्थान अजमेर बोर्ड आरबीएसई 8वीं परिणाम और 5वीं का रिजल्ट 2022 घोषित कर सकता है।
RBSE Result 2022 - देखें क्या आज ही आएगा रिजल्ट
आरबीएसई ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 के बीच कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मई को जारी किया जाएगा, हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि रिजल्ट आज ही जारी होगा।
RBSE Result 2022 Live - नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
इस साल, 25 लाख से अधिक छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए उपस्थित हुए थे। बोर्ड द्वारा अपनी किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई 5वीं 8वीं परिणाम दिनांक 2022 के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
RBSE Result 2022 Live - 25 लाख छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर, आरबीएसई अजमेर आज यानी बुधवार, 25 मई, 2022 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट का इंतजार इस बार 25 लाख के आसपास छात्र कर रहे हैं।
RBSE 8th Result 2022 Live - ऑफलाइन हुई परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर बोर्ड) जल्द ही 5 और कक्षा 8 परीक्षा जारी करने वाला है। बता दें, पिछले साल, कोरोनावायरस के कारण राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस बार फिर से ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
RBSE 10th Result 2022 Live - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) अपनी आधिकारिक वेबसाइट - https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर सकता है।
RBSE 12th Result 2022 Live - देखें पासिंग अंक
एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक साइट पर लॉग इन करना होगा। प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही योग्य घोषित किया जाएगा, अन्यथा इससे कम स्कोर करने पर उन्हें फेल या कंपार्टमेंट श्रेणी में डाला जाएगा।
RBSE 10th Result 2022 Live - जल्द एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक
उम्मीदवार, जो इन कक्षाओं 5वीं, कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए जल्द ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, यह परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
RBSE 12th Result 2022 Live - देखें परिणाम तिथि
सूत्रों के मुताबिक, इस बात की बहुत कम संभावना है कि Rajasthan Education Board आज परिणाम जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड इस सप्ताह के भीतर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है, जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम जून 2022 में घोषित किया जाएगा।
RBSE 10th Result 2022 Live - परिणामों की घोषणा आज
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर सकता है। लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
Sarkari Result Live - जानिए पिछले साल कितने परीक्षार्थी हुए थे पास
पिछले साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि 12वीं साइंस का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। 12वीं कॉमर्स में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में कुल 90.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
Sarkari Result 2022 Live - मूल्यांकन के लिए लगाए गए 30 हजार शिक्षक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने 22 जिलों में मूल्यांकन के लिए करीब 30 हजार से अधिक परीक्षकों को तैनात किया था।
RBSE 12th Result 2022 Live - स्ट्रीम वाइस जारी होंगे परिणाम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए परिणाम स्ट्रीम-वार घोषित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि पहले आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद की तैयारी तेज
राजस्थान कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया जारी है और परिणाम मई 2022 में घोषित होने की उम्मीद है। आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा के लिए सही तारीख और समय की घोषणा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जल्द ही की जाएगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम जून 2022 तक आने की उम्मीद है।
Sarkari Result Live - रोल नंबर से कर सकेंगे लॉगिन
आरबीएसई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - जानिए रिजल्ट पर बोर्ड अधिकारी ने क्या कहा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) मई के अंत तक आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में बोर्ड अधिकारी के हवाले से ने यह भी कहा गया है कि कक्षा 10वीं के नतीजे जून में जारी किए जाने की संभावना है।
Sarkari Result Live - रिजल्ट का जारी किया जाएगा लिंक
राजस्थान बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव किए जाएंगे। छात्र अपने राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
Sarkari Result Live - ऑफलाइन हुए थे एग्जाम
इस साल आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ऑफलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।
Sarkari Result Live - पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा
पिछले साल, कोविड -19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के लिए राजस्थान बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन का उपयोग किया गया था। हालांकि इस साल राजस्थान बोर्ड ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कराई है।
Sarkari Result Live - रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
परिणाम चेक करने के लिए राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Rajasthan Board Class 10 Exam 2022 Result या Rajasthan Board Class 12 Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रोल नंबर आदि सूचानाएं भरकर सब्मिट करें।
अब राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आपके सामने होगा।
छात्र भविष्य की जरूरत के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
Sarkari Result Live - चेक करें पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 80.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि 12वीं साइंस का परिणाम 91.96 प्रतिशत रहा था। 12वीं कॉमर्स में 94.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आर्ट्स में कुल 90.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
Sarkari Result Live - आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं, 12वीं समेत अन्य कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे चेक कर सकते हैं। मार्कशीट कुछ दिनों बाद जारी की जाएगी।
Sarkari Result Live - संवेदनशील सेंटर्स पर थी निगरानी
संवेदनशील सेंटर्स को चिन्हित कर राज्य सरकार ने नकल की गुंजाइश खत्म करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। साथ ही एग्जामिनेशन सेंटर्स पर अधिक संख्या में होमगार्ड थे, ताकि किसी भी तरह की कोई भी धांधलेबाजी ना हो सके। इतना ही नहीं उत्तर पुस्तिका केंद्रों पर और नोडल परीक्षा केंद्रों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किये गए थे।
Sarkari Result Live - 20 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया था पंजीकरण
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 20,56,552 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें कक्षा 10 के लिए कुल 8,65,895 छात्र थे और 12वीं के कुल 11,79,830 परीक्षार्थी थे। तथा बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 6000 सेंटर बनाए गए थे, इस सेंटर्स में सेंसेटिव सेंटर्स की कुल संख्या करीब 60 थी
Sarkari Result Live - पासिंग परसेंटेज रह सकता है कम
बीते साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण आरबीएसई ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी, छात्रों को आंतरिक परीक्षा के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। वहीं इस बार कोरोना वायरस के मामलों में कमी के कारण परीक्षाएं हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। ऐसे में पासिंग परसेंटेज पिछली बार की से कम रह सकता है।
Sarkari Result Today - इस लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
Sarkari Result 2022 Live - पहले 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट किया जाएगा घोषित
आरबीएसई के अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि, इस बार भी आरबीएसई हर बार की तरह पहले 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा, इसके बाद कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा, इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
Sarkari Result Today - छात्र ना हों भ्रमित
आरबीएसई 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर छात्र भ्रमित हो रहे हैं। हाल ही में बोर्ड के एक अधिकारी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अभी धैर्य रखने की जरूरत है, बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के बाद छात्रों के परीक्षा परिणाम साइट पर अपलोड कर रहा है। प्रक्रिया पूरी हो जाने पर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित करेगा।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें पासिंग परसेंटेज
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य होंगे। ध्यान रहे प्रैक्टिकल और थ्योरी के मार्क्स अलग अलग गिने जाएंगे। ऐसे में छात्र प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
Sarkari Result Today - इस दिन जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आज कुछ ही देर में 8वीं,10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम से संबंधित रिजल्ट के तारीख की घोषणा कर सकता है। रविवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने ट्वीट कर बताया था कि बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। ऐसे में छात्रों की धड़कन तेज हो गई है।
Sarkari Result 2022 Live - कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है, इसके लिए बोर्ड ने 22 जिलों में मूल्यांकन की व्यवस्था की थी तथा करीब 30 हजार से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की थी।
RBSE 10th Result 2022 Live - स्ट्रीम-वार घोषित होंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए परिणाम स्ट्रीम-वार घोषित करता है। आमतौर पर, आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 पहले घोषित किया जाता है, उसके बाद राजस्थान बोर्ड 12वीं वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम जारी करता है।
RBSE 12th Result 2022 Live - जल्द होने वाली है आधिकारिक पुष्टि
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड का परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा, इसकी सबसे अधिक संभावना आज से कल में है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
RBSE Result 2022 Live - देखें क्या कहते हैं रुझान
राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। इन रिजल्ट्स को आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकेंगे, हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक मिल सकेगा।
Sarkari Result Live - यहां से देखें रिजल्ट
आरबीएसई 10वीं और 12वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा। अधिकारियों से आज आरबीएसई परिणाम 2022 तिथि की पुष्टि करने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपना राजस्थान बोर्ड परिणाम देख सकेंगे -
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
Sarkari Result 2022 - देखें पासिंग अंक के बारे में
प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही योग्य घोषित किया जाएगा, अन्यथा इससे कम अंक प्राप्त करने पर उन्हें अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों की श्रेणी में रखा जाएगा।
Sarkari Result Today - इस लिंक से देखें परिणाम
हालांकि, बोर्ड ने आरबीएसई परिणाम 2022 घोषित करने के लिए किसी भी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
Sarkari Result Live - 25 मई को आएगा रिजल्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए आरबीएसई राजस्थान परिणाम घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई 25 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर सकता है।

