RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 08:29 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मई के पहले सप्ताह तक 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

google

RBSE Rajasthan Board Science 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड के बाद अब राजस्थान बोर्ड के 10वीं,12वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आरबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं साइंस बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड मई के आखिरी सप्ताह तक 12वीं के परिणाम (RBSE 12th Science Result 2022) घोषित कर सकता है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी!

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अमूमन राजस्थान बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम अलग अलग घोषित करता है। इस बार कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित करेगा। ऐसे में छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE 12th Science Result 2022, ऐसे करें चेक

End of Feed