Sarkari Naukri: शिक्षकों, पुलिस और बिजली विभाग में निकली ढेरों नौकरियां, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी सरकारी जॉब से जुड़ी तमाम खबरें जैसे लेटेस्ट नोटिफिकेशन, आंसर की, रिजल्ट, कटऑफ आदि जानकारी यहां दी जा रही है, यदि आप भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यहां जरूर बने रहें, क्योंकि हर बड़ी नौकरी, अपडेट, पीडीएफ या नोटिफिकेशन को यहां कवर किया जा रहा है।
मौजूदा समय में कई हिंदी भाषी राज्यों के विभिन्न विभागों में नौकरी व रिजल्ट को लेकर अपडेट जारी हो रहे हैं। इन दिनों उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का प्रवेश पत्र का इंतजार करने के साथ साथ राजस्थान, बिहार, यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती में भी अपडेट को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। इसके अलावा नीट यूजी, पीजी, एमडीएस परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, एचपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल व एसएससी एमटीएस भर्ती में भी नए नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। यही नहीं राजस्थान में होमगार्ड भर्ती, राजस्थान रीट परीक्षा से जुड़े अपडेट भी जारी होने वाले हैं।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Notification here
एकेडमिक स्तर पर भी कई रिजल्ट्स का इंतजार हो रहा है, इस समय राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आने वाला है, इसके अलावा झारखंड और यूपी बोर्ड 2022 रिजल्ट भी लाइन में है, जिससे जुड़ी जानकारी यहां तेजी से दी जा रही है।
SSC CGL Tier 1 Result 2022 | UP Board 10th 12th Result 2022 | Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: जम्मू - कश्मीर लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती
सहायक प्रोफेसर के लिए यह भर्ती जम्मू- कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 30 जून 2022 से 2 जुलाई 2022 तक करेक्शन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वैकेंसी
असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियों के के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 126 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 30 मई 2022 से शुरू होकर 29 जून 2022 तक चलेगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए योग्यता एवं पदों की संख्या
इस भर्ता के माध्यम से कुल 1666 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कॉन्स्टेबल के 1,410 पद और लेडी कॉन्स्टेबल के 256 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदक को बंगाली भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए।
Sarkari Result 2022: कॉन्स्टेबल के लिए निकली जॉब
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी, जो 27 जून तकचलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके जरिए 1666 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022: BPSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन जून 2022 में किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
इस प्रक्रिया के तहत तहत शिविर सहायक ग्रेड 3 एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: बिजली विभाग में नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, UPPCL ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 15 जून 2022 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022: BSSC ने जारी किया रिजल्ट
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने माइंस इंस्पेक्टर (अराजपत्रित) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 143 उम्मीदवारों ने माइंस इंस्पेक्टर के चयन के लिए क्वालीफाई किया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: तकनीशियन के लिए वैकेंसी
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड (UPLDB) ने ग्रामीण भारत में MAITRI- मल्टीपल तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट maitriupldb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके जरिए कुल 2000 रिक्ति पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर होगी भर्ती
आर्मी स्कूल भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 7 पदों, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 20 पद प्राइमरी टीचर (PRT) सभी विषय के15 पदों , प्राइमरी टीचर (PRT)संगीत (पश्चिमी) -01, नृत्य – 01 और कला और शिल्प- 01 के पद पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: आर्मी पब्लिक स्कूल में भर्ती
आर्मी पब्लिक स्कूल (APS), आरके पुरम, सिकंदराबाद ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsrkpuram.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जून 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: शिक्षकों के लिए योग्यता
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी। संबंधित विषय में एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय का पाठ्यक्रम; या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में कम से कम 50%अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु पीजीटी के लिए 40 वर्ष, टीजीटी शिक्षकों की 35 वर्ष और पीआरटी के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: शिक्षकों के लिए वैकेंसी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.amuonline.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 जून 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: हॉस्पिटल केयरटेकर के लिए नौकरी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयरटेकर के 55 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 29 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। अधिसूचना rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Naukri 2022 Live: फैकल्टी के लिए नौकरी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर ने फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एनआईटी जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट nitjsr.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2022 तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 67 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: पर्सनल असिसटेंट पदों पर भर्ती
ताजा सरकारी नौकरी की बात करें तो पर्सनल सहायक की 50 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती और योग्यता
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड फॉरेस्ट रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के पदों के लिए उम्मीदवार 28 जून 2022 तक sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए जरूरी योग्यता इस प्रकार है-
डिप्टी रेंजर- विज्ञान के साथ उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
फॉरेस्ट गार्ड- उम्मीदवार के पास 12वीं पास योग्यता होनी चाहिए।
फॉरेस्टर- उम्मीदवार साइंस विषय से 12वीं पास होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: आईआईटी के इन पदों पर होनी है भर्ती
आईआईटी बॉम्बे की भर्ती की मदद से इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर के कुल 31 पदों को भरा जाना है। इसमें जूनियर इंजीनियर सिविल के 7 पद, जूनियर इंजीनियर (बैकलॉग) का 1 पद, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 22 पद और सुपरटेंडिंग इंजीनियर का 1 पद को शामिल किया गया है।
Sarkari Naukri Result 2022: आईआईटी में आई भर्ती
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी बॉम्बे की ओर से इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in के माध्यम से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीमेंट कॉर्पोरेशन पात्रता मानदंड
सीमेंट कॉर्पोरेशन पदों के लिए उम्मीदवार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता हासिल कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना को चेक करे।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीमेंट कॉरपोरेशन का वैकेंसी डिटेल
सीमेंट कॉरपोरेशन की भर्ती के अनुसार 46 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से अधिकारी के 17 पद, इंजीनियर के 27 पद शामिल हैं। इसके अलावा 1 पद कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट के लिए और 1 पद चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए शामिल है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इंजीनियर, अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार केवल अधिकारिक वेबसाइटट http://www.cciltd.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित कॉपी अपलोड करनी होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: आईसीएमआर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
नीचे बताई आईसीएमआर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) से पब्लिक हेल्थ एंटोमोलॉजी में प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वालों की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: फॉरेस्ट गार्ड के लिए ये होगी चयन प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के लिए चयन प्रक्रिया के लिए यहां आप जानकारी और वैकेंसी से जुड़ा विवरण नीचे दिए अपडेट्स में देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
Sarkari Naukri 2022 Live: आईसीएमआर भर्ती के लिए वेतन
आईसीएमआर की ओर से निकाली गई भर्ती प्रक्रिया की मदद से कुल मिलाकर 17 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवार को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रति माह वेतन भी मिलेगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: आईसीएमआर के कई पदों पर भर्ती
आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने साइंटिस्ट सी की ओर से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: हॉस्पिटल केयर टेकर के लिए आयु सीमा
अस्पताल केयर टेकर के इन पदों को लेकर उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी हुए नोटिफिकेशन को चेक किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2022 Live: फॉरेस्ट गार्ड सहित कई पदों पर आई भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्ट रेंजरऔर फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 28 जून 2022 तक sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सीटेट नोटिफिकेशन जल्द
सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2022 परीक्षा अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जारी करने जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्र सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 6 से 8) के लिए शिक्षकों की योग्यता का आकलन करने के लिए हर साल दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करता है।
Sarkari Result 2022 Live - स्टेनोग्राफर 2019 रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी, नई दिल्ली और अखिल भारतीय क्षेत्रीय आशुलिपिक रिक्तियों 2019 की भर्ती के लिए SSC Stenographer 2019 Final Result 2022 जारी किया गया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगें।
Sarkari Result Live - इग्नू जून टीईई 2022
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जून टीईई 2022 के लिए अस्थायी डेटाशीट जारी की है। जो उम्मीदवार इग्नू जून टीईई 2022 परीक्षा देंगे, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर विस्तृत डेट शीट देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार जून 2022 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल नियत समय में खोला जाएगा।
Sarkari Result Live - WBJEE 2022 आंसर की चैलेंज विंडो जारी
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, (West Bengal Joint Entrance Examination Board, WBJEEB) ने WBJEE 2022 answer key challenge window खोला है। WBJEE OMR और मशीन रीड रिस्पॉन्स शीट अब जारी की गई हैं और wbjeeb.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 28 मई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं।
Sarkari Result Live - विद्युत विभाग में नौकरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने 14 सहायक अभियंता प्रशिक्षु (एई-सिविल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इंडियन बैंक भर्ती
इंडियन बैंक ने देश भर में विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के पद के लिए तीन सौ से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसके लिए आवेदन पत्र बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 मई से 14 जून 2022 तक उपलब्ध हैं।
Sarkari Result 2022 - यूपीएससी सीडीएस 2 अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 4 सितंबर 2022 को यूपीएससी सीडीएस 2 2022 लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 2022 के लिए 18 मई 2022 से 7 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2019 रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2019 के अंतिम परिणाम की घोषणा की है। आयोग ने 7 अप्रैल को कौशल परीक्षा परिणाम की घोषणा की, जिसके बाद पात्र उम्मीदवारों को डीवी यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। अब, डीवी दौर के बाद, नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
Sarkari Result 2022 Live - भारतीय बैंक में क्लर्क और जेएमजी ऑफिसर के पद पर भर्ती
इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय बैंक ने अपने यहां पर जेएमजी ऑफिसर और क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक के जेएमजी ऑफिसर और क्लर्क के कुल 12 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - ग्रुप सी व ग्रुप डी पर ऐसे होगी भर्ती
पंजाब सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए नया नियम जारी किया है, इस नियम के तहत पंजाबी भाषा आवेदकों के लिए अनिवार्य कर दी है। आवेदकों को भर्ती परीक्षा के अलावा पंजाबी योग्यता परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे, तभी वे पात्र माने जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने यह फैसला पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए किया है।
Sarkari Result 2022 - ईएसआईसी एमटीएस टियर 1 एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने esic.nic.in पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए चरण- I प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ईएसआईसी एमटीएस मेन्स एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ईएसआईसी एमटीएस चरण 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे ईएसआईसी एमटीएस 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - समाज कल्याण विभाग में नौकरी
समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार ने काउंसलर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 7 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर अपडेट
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, COA ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर, NATA 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। NATA परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मई, 2022 तक आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दक्षिण पश्चिम रेलवे में नौकरी
दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने उन उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की है जो एसडब्ल्यूआर और आरडब्ल्यूएफ / वाईएनके के नियमित सेवा रेलवे कर्मचारी हैं। स्तर 6 और 7 सीपीसी में कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा सहायक) के पद के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। चयन सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार rrchubli.in पर 26 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - मेट्रो रेल में नौकरी
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Gujarat Metro Rail Corporation) ने विभिन्न पदों पर आवेदन मंगाए हैं, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2022 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट - www.gujaratmetrorail.com पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीपीसीएल ने जारी की चयन सूची
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर (JE) ट्रेनी, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की चयन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे यूपीपीसीएल जेई परिणाम और यूपीपीसीएल एई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी upenergy.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना
भारतीय विज्ञान संस्थान, IISc बैंगलोर ने KVPY 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए KVPY उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ac.in पर उपलब्ध है। KVPY या किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना (KVPY) विभिन्न पाठ्यक्रमों में योग्यता रखने वाले छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप कार्यक्रम है।
Sarkari Result 2022 Live: आरबीआई चयन प्रक्रिया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू 35 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। आरबीआई ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
Sarkari Result 2022: आरबीआई भर्ती डेट्स
आरबीआई भर्ती के तहत संगठन में 3 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 9 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाना है।
ऑनलाइन आवेदन खत्म होगा: 13 जून
ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा: 23 मई
Sarkari Naukri 2022: एमपी राज्य सेवा परीक्षा के आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 आवेदन की प्रक्रिया दोबारा के शुरू की गई है और इसके लिए अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए 27 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक सहित कई रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 6 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
एनएचएआई यानी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवार 24 जून, 2022 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके जरिए संगठन में 6 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: आरबीआई फायर ऑफिसर पद भर्ती
आरबीआई की भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in की मदद से आवेदन कर सकेंगे। आरबीआई ने फायर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 23 मई, 2022 से शुरू हो गई है।
Sarkari Result 2022 Live: क्लर्क और स्टेनोग्राफर के इन पदों पर भर्ती
कंप्यूटर ऑपरेटर - 352 पद
क्लर्क (पिछला वार्ड कल्याण विभाग) - 104 पद
क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास) - 144 पदट
क्लर्क (वाणिज्य विभाग) - 97 पद
क्लर्क (खान जीव विज्ञान विभाग) - 45 पद
स्टेनोग्राफर - 27 पद
NHAI Sarkari Naukri 2022 Live: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी
एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हिंदी अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसको लेकर उम्मीदवार एनएचएआई आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
UPLDB Sarkari Naukri 2022: इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
यूपी सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार UPLDB Maitri आधिकारिक वेबसाइट upldb.up.gov.in पर 10 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (UPLDB) ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मैत्री (मल्टी पर्पज एआई टेक्नीशियन इन रूरल इंडिया) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Result 2022 Live: 900 से ज्यादा पद भर्ती और जरूरी डेट्स
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवार 19 जून 2022 तक इन पदों के ऑनलाइन आवेदन के भर्ती अभियान की मदद से स्टेनोग्राफर 27 और क्लर्क के 964 पद भरे जाने हैं।
आवेदन सुधारने की डेट: 26 से 30 जून 2022
आवेदन की अंतिम डेट: 19 जून 2022
आवेदन की शुरुआत: 20 मई 2022
Sarkari Result 2022 Live: स्टेनोग्राफर और क्लर्क पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों के लिए उम्मीदवार आज (20 मई 2022) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है।
Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान बोर्ड भर्ती उम्र सीमा
आरपीएससी के कई पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान बोर्ड उम्र सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर रिलीज नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: आवेदक की उम्र निर्धारित
नीचे बताई गई भर्ती के पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। उम्र सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2022 Live:असिस्टेंट पदों और हॉस्पिटल केयर टेकर पदों पर बहाली
राजस्थान में हॉस्पिटल केयर टेकर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 30 मई 2022 से अप्लाई कर सकते हैं। सहायक सहित कई रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 6 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए करें आवेदन
एमपी में निकली भर्ती को लेकर उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 27 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के फिर से एप्लीकेशन विंडो ओपन की है।
Sarkari Naukri 2022 Live: एमपी राज्य सेवा परीक्षा आवेदन शुरू
एमपी राज्य सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए 27 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा के शुरू की गई है।
Sarkari Result 2022: इंडियन बैंक में एसओ पदों पर निकली नौकरी
इंडियन बैंक की ओर से एसओ पद की 312 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन 14 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां आप अलग अलग सरकारी नौकरी पर भर्ती को लेकर ताजा अपडेट देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ईएसआईसी में एमटीएस के पद पर भर्ती के लिए चरण - I प्रारंभिक परीक्षा के लिए 07 मई, 2022 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी सीडीएस 2 लिखित परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 4 सितंबर 2022 को यूपीएससी सीडीएस 2 2022 लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 2022 के लिए 18 मई 2022 से 7 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सीमा सुरक्षा बल में नौकरी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 90 (बीएसएफ इंजीनियरिंग सेट अप 2020-21 में ग्रुप-बी पद) इंस्पेक्टर (वास्तुकार), सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - नीट यूजी से जुड़ा आया बड़ा अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 मई को NEET (UG) 2022 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोली। सुधार विंडो 27 मई रात 9 बजे तक खोली जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन neet.nta.nic.in पर संपादित कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - हेड कांस्टेबल भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट - www.ssc.nic.in या delhipolice.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जुलाई में होगी जेईई मेंस
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून और जुलाई के महीने में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) Main 2022 आयोजित करेगी। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अप्रैल, मई सत्र को जून और जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। एनटीए जून 2022 सत्र के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि एनटीए जुलाई 2022 परीक्षा पंजीकरण के लिए विंडो खोलेगा।
Sarkari Result Live - तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई 2022 तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन आवेदन लिंक tslprb.in पोस्ट पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 17291 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Result Live - कृषि विकास अधिकारी बनने का अवसर
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी के पद के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून है। इच्छुक उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा, 2018
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा, 2018 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट की प्रतिक्रिया पत्रक यानी response sheets जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Today - बिहार लोक सेवा आयोग ने की अहम घोषणा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (सिविल) पदों के लिए लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले, परीक्षा 12 और 13 जून के लिए निर्धारित की गई थी। अब, इसे अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने कहा कि बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भर्ती
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में 650 कार्यकारी पदों के लिए विस्तारित आवेदन विंडो 27 मई, 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार आईपीपीबी की वेबसाइट ippbonline.com के करियर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा जून 2022 के लिए संभावित रूप से निर्धारित है। परीक्षा की सही तारीख उम्मीदवारों को कॉल लेटर के माध्यम से सूचित की जाएगी। हॉल टिकट आवेदन की समय सीमा के 7-10 दिनों के बाद दिए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है।
Sarkari Result 2022 Live - 18 से 42 वर्ष के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
यहां 18 से 42 साल तक के युवक/युवतियां आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे एज रिलेक्सेशन के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। लेकिन इसके लिए उम्मीदवार लद्दाख क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा संबंधित प्रशासन द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
Sarkari Result Today - आवेदन करने की अंतिम तिथि
एसएससी के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जून 2022 है। ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी 15 जून है, जबकि आप यहां 16 जून तक चालान जनरेट कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
Sarkari Result Live - एसएससी ने इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती
लद्दाख प्रशासन में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने लद्दाख प्रशासन के 797 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसके माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, सफाई कर्मचारी, कंप्यूटर असिस्टेंट, तहसीलदार, ब्लॉग इन्वेस्टिगेटर, जूनियर लाइब्रेरिय, फील्ड असिस्टेंट, फील्ड एग्रीकल्चर, इंस्पेक्टर, सब इसंपेक्टर, चौकीदार आदि पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Today - कृषि और किसान कल्याण विभाग में नौकरी
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि और किसान कल्याण विभाग, हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी (फार्म इम्प्लीमेंट्स) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।उम्मीदवार 27 मई से एचपीएससी एडीओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - एसएससी भरेगा 797 पद
एसएससी ने Selection Posts Ladakh Recruitment 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित मोड के माध्यम से की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये 797 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Result Live - तटरक्षक क्षेत्र में नौकरी
मुख्यालय तटरक्षक क्षेत्र, उत्तर पश्चिम ने विभिन्न ग्रुप सी पदों के गैर-राजपत्रित गैर-मंत्रालयी जैसे स्टोर कीपर की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (21 मई से 27 मई 2022 तक) आवेदन कर सकते हैं।

