RBSE 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है राजस्थान बोर्ड 10वीं के ​परिणाम, जानें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:31 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की तारीख और समय जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। छात्र यहां से अभी तक का अपडेट व रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं...

google

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) RBSE 10th Result 2022 Date and Time की जानकारी जल्द ही जारी होने वाली है। एक रिपार्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड आज से कल में 5वीं व 8वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है, इसके बाद ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी करेगा। छात्र यहां से रिजल्ट देखने का तरीका चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जैसे ही राजस्थान बोर्ड परिणामों की घोषणा करेगा, छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

End of Feed