एजुकेशन

Bihar STET Result 2025: आ गई तारीख, जानें किस दिन जारी होगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

Bihar STET Result 2025 Date Announced: बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि आ गई है। जिन उम्मीवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे bsebstet.org पर से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट

Image

बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

Bihar STET Result 2025 Date Announced: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज (26 नवंबर) बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट की तारीख की घोषणा BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने आज पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। घोषणा के अनुसार, Bihar STET Result 2025 दिसंबर के दूसरे हफ्ते (यानी 13 दिसंबर से पहले) तक घोषित किए जाएंगे।

BSEB चेयरमैन ने बताया कि इवैल्यूएशन का काम चल रहा है। बोर्ड जल्द ही प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों का वेरिफिकेशन पूरा कर लेगा, जिसके बाद Bihar STET Result 2025 Announce कर दिया जाएगा।

अभी तक का अपडेट

BSEB ने पहले Bihar STET 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवार bsebstet.org पर लॉग इन करके अपनी अलग-अलग रिस्पॉन्स शीट और सवाल-वार प्रोविजनल की देख सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद परीक्षार्थियों ने पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां भी उठाईं, जिन पर गौर किया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स की एक टीम कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन का मिलान कर रही है। यदि आपत्ति सही होगी तो आंसर की में संसोशन कर दिया जाएगा और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर फाइनल स्कोर कार्ड तैयार किए जाएंगे।

बता दें, आपत्ति उठाने की अंतिम तारीख 27 नंवबर है, अगर आप भी आपत्ति करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर 'Click here for Objection STET, 2025' पर क्लिक करें

स्टेप 3: Application No./Login ID: *

PASSWORD: डालकर *लॉग इन करें।

सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स, जिसमें टेक्स्टबुक रेफरेंस या वेरिफाइड एकेडमिक मटीरियल शामिल हैं, तय फीस के साथ अपलोड करने होंगे।

BSEB Bihar DElEd Result 2025

इस बीच, BSEB ने आज (26 नवंबर) D.El.Ed. जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 की भी घोषणा की। D.El.Ed. जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, 2025 में कुल 3,23,313 कैंडिडेट शामिल हुए थे, जिनमें से 2,55,468 कैंडिडेट पास हुए हैं। इस बार पास परसेंटेज 79.01 परसेंट रहा है।

BSEB Bihar DElEd Result 2025 देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Link

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article