बॉलीवुड

Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया जल्द ही एक म्यूजिकल थ्रिलर शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम रोल में दिखेंगे। इस फिल्म का नाम वो फिर कभी नहीं दिखा बताया जा रहा है।

Image

Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी का एसोसिएशन एक दशक से भी पुराना है। वास्सेपुर, मांझी द माउंटेन मैन और रात अकेली है जैसी फिल्मों के लिए हाथ मिलाने वाले ये दोनों सिनेमा के दिग्गज एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। जहां ये दोनों पहले तीनों दफा एक्टर्स के तौर पर एक-दूसरे के साथी रहे हैं तो वहीं इस दफा ये दोनों एक्टर्स डायरेक्टर-एक्टर के तौर पर साथ आ रहे हैं। अगर बॉलीवुड से सामने आई ताजा खबर की मानें तो तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक म्यूजिकल थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है, जिसका नाम वो फिर कभी दिखा नहीं होगा। तिग्मांशु की ये मूवी मशहूर लेखक उदय प्रकाश की कहानी वो फिर कभी दिखा नहीं पर आधारित होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Priyadarshan की अगली फिल्म में शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, जंगलों में होगी शूटिंग

दिल्ली की झोपड़पट्टी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे Tigmanshu Dhulia

तिग्मांशु धूलिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अपकमिंग फिल्म की कहानी तो मेकर्स अभी रिवील नहीं कर रहे हैं कि वो इसे किस अंदाज में पेश करेंगे लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि ये फिल्म मुंबई के स्लम की कहानी बड़े पर्दे पर पेश करेगी। तिग्मांशु और नवाज ने इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है और इन दिनों एक ओटीटी प्लैटफॉर्म की तलाश में हैं, जहां इसे रिलीज किया जा सके। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘Race 4’ में Aamir Khan की एंट्री हुई कन्फर्म? निर्माता रमेश तौरानी ने बताया सच

Nawazuddin Siddiqui की एक्टिंग देखने वालों के लिए सरप्राइज होगी तिग्मांशु धूलिया की मूवी

अगर बॉलीवुड के इनसाइडर्स की मानें तो तिग्मांशु धूलिया की ये फिल्म उन कलाकारों के लिए ट्रीट होगी, जो बड़े पर्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक्टिंग देखना पसंद करते हैं। नवाज ने अपनी एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है, जिसको तिग्मांशु धूलिया की अपकमिंग मूवी अलग स्तर पर ले जाएगी। यह दूसरा मौका होगा जब नवाजुद्दीन सिद्दिकी किसी फिल्म में झोपड़पट्टी में रहने वाले व्यक्ति का किरदार प्ले करते दिखेंगे। इससे पहले वो सुधीर मिश्रा की सीरियस मैन में इस तरह का किरदार निभा चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article