एजुकेशन

Bihar STET Admit Card 2024 Download: जारी हुआ बिहार एसटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

Bihar STET Admit Card 2024 Download: बीएसईबी ने सेकेंडरी टीचर एलिजिलिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar STET Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें बिहार एसटीईटी का एडमिट कार्ड

Bihar STET Admit Card 2024 Download: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar STET Admit Card )दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Admit Card

बता दें बिहार एसटीईटी पेपर 1 18 मई से 29 मई 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं 11 जून से 20 जून तक पेपर 2 होगा। परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 96 हजार 931 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल साइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar STET Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar STET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे बिहार एसटीईटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।

Bihar STET Admit Card 2024 Download: दो पालियों में परीक्षा

Bihar STET की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 तक होगी। यहां अभ्यर्थियों को एग्जाम से ठीक 1 घंटे 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article