एजुकेशन

खत्म हुआ इंतजार, बिहार STET परीक्षा के लिए 17 अगस्त से करें नामांकन, जानें अंतिम तिथि

Bihar STET 2026 Form: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 17 अगस्त से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर रहा है। इसमें दो पेपर होते हैं, जानें कौन और कब तक कर सकता है आवेदन

Image

Bihar STET 2026

Bihar STET 2026 Application Form Date: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से Bihar STET 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख सामने आ गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने इसकी जानकारी दी है। इच्छुक उम्मीदवार BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org और biharboardonline.com के जरिए अपना फॉर्म भर सकेंगे।

दो पेपर में होगी परीक्षा, Bihar STET 2026 Exam

बिहार STET परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों से जुड़े विषयों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए होगा। उम्मीदवार को किस पेपर के लिए आवेदन करना है, यह उसकी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित विषय पर निर्भर करेगा।

कौन कर सकता है आवेदन? Bihar STET 2026 Eligibility

  1. STET Paper 1 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या निर्धारित अन्य योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
  2. वहीं Paper 2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य आवश्यक योग्यता पूरी करनी होगी।
हालांकि अलग-अलग विषयों के लिए पात्रता की शर्तें अलग हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यान से देखें

कितनी होनी चाहिए उम्र?

Bihar STET 2026 Online Form भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Bihar STET 2026 Application Form भरने से पहले इन डॉक्यूमेंट को रखें तैयार

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • अंक-पत्र (मार्कशीट)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट-साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • EWS प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • अन्य दस्तावेज

Bihar STET 2026 Last Date

इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभी परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि नहीं आई है। हालांकि आवेदन फीस की जानकारी आ गई है। जनरल, बीसी, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए पेपर 1 के लिए 960 रुपये, जबकि पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1440 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांगजन के लिए पेपर 1 के लिए 760 रुपये, जबकि पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1140 रुपये फीस तय है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article