Patna School Closed Due to Heat Wave: बिहार में इन दिनों गर्मी और लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शहर के भी स्कूलों को 30 अप्रैल 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोई स्कूल नहीं खुलेगा। यह आदेश कल यानी 20 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा।
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शहर के बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल 30 अप्रैल 2024 तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद का आदेश स्थिति को ध्यान में रखकर जारी होगा।
Bihar Academic Calendar में बदलाव हो सकता है
बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समय से पहले छुट्टियों की घोषणा हो गई है। राज्य अन्य जिलों में भी जल्द ऐसे आदेश जारी हो सकते हैं। बता दें कि बिहार के एकेडमिक कैलेंडर में भी बदलाव किया जा सकता है।
बिहार में बुधवार 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी थी। इस दौरान NIA एक्ट के तहत रामनवमी पर्व पर अवकाश दिया गया था। गुरुवार और आज यानी शुक्रवार को स्कूल खुले। अब शनिवार से फिर सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। 30 अप्रैल 2024 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
UP School Timing: यूपी में बदली स्कूलों की टाइमिंग
उत्तर भारत में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, प्रदेश में सभी स्कूलों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।
