एजुकेशन

Bihar Polytechnic Result 2025 Out: जारी हुआ बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, इस Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar Polytechnic Result 2025 Released at bceceboard.bihar.gov.in: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

Bihar Polytechnic Result 2025

Bihar Polytechnic Result 2025 Released at bceceboard.bihar.gov.in: : बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 जून को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Polytechnic Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई से 1 जून 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियं को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Bihar Polytechnic Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Polytechnic Rank Card 2025: रैंक कार्ड में होगी ये जानकारी

अभ्यर्थी बिहार पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रैंक कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article