एजुकेशन

BPSSC Bihar Police Havaldar Clerk Result 2026 Declared: जारी हुआ बिहार होमगार्ड क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

BPSSC Bihar Police Home Guard, Havaldar Clerk Result 2026 Declared: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार होम गार्ड सर्विस के अंतर्गत हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.biar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

BPSSC Bihar Police Havaldar Clerk Result 2026 Declared: यहां देखें बिहार हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

BPSSC Bihar Police Home Guard, Havaldar Clerk Result 2026 Declared: बीपीएसएससी होमगार्ड हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police Home Guard Clerk Result 2026) खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार होम गार्ड सर्विस के अंतर्गत हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया (Bihar Police Home Guard Clerk Resul) गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 64 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

बता दें बिहार हवलदार क्लर्क की लिखित परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police Home Guard, Havaldar Clerk Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Home Guard, Havaldar Clerk Result 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंब दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

BPSSC Bihar Police Home Guard Clerk Result: कुल पांच गुना अभ्यर्थियों का सेलेक्शन

आयोग के नियमों के अनुसार यहां आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कुल पांच गुना उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पीईटी व पीएसटी के लिए कुल 320 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा। यहां दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article