एजुकेशन

Bihar Police Constable Result 2025 Declared: जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Bihar Police Constable Result 2025 Declared: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ने आज यानी 26 सितंबर 2025 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police Constable Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Bihar Police Constable Result) सकते हैं। यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट।

Image

Bihar Police Constable Result 2025 Declared: यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

Bihar Police Constable Result 2025 Declared: बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police Constable Result 2025) खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ने आज यानी 26 सितंबर 2025 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police Constable Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के कुल 19,838 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2025: इतने अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पात्र

आधिकारिक नोटिफिकेशन मुताबिक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए कुल 99690 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसके लिए कुल 1706628 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से कुल 16 लाख 73 हजार 586 उम्मीदवारों को पात्र माना गया था। यहां 13 लाख 30 हजार 121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

Bihar Police Constable Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में 6 चरणों में निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है।

Bihar Police Constable Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSBC Bihar Police Constable Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Bihar Police Constable Result 2025: पीईटी के लिए लिखित परीक्षा में इतने मार्क्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल की पीईटी परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य था। यहां रिक्तियों की संख्या से 5 गुना अधिक उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article