एजुकेशन

Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, जानें कब है आवेदन की आखिरी डेट

Bihar Police Constable Computer Operator Bharti 2026: बिहार पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के जरिये 993 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे ही भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। Bihar Police Bharti 2026, CSBC Computer Operator Bharti

Image

Bihar Police Constable Computer Operator Bharti 2026

CSBC Computer Operator Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएसबीसी ने बिहार पुलिस रेडियो संगठन में कांस्टेबल यानी सिपाही प्रचालक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती टेक्निकल विभाग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काफी खास मानी जा रही है। भर्ती के जरिये 993 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे ही भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

किन पदों पर कितनी भर्ती ?

बता दें कि इस भर्ती के जरिये चुने गए अभ्यर्थी बिहार पुलिस के रेडियो और कम्यूनिकेशन सिस्टम पर काम करते हैं। इनका काम पुलिस कंट्रोल रूम, वायरलैस मैसेज, आपातकालीन सूचना, ऑपरेशन के दौरान संपर्क बैठाना होता है। 993 पदों वाली इस भर्ती के अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है। इस भर्ती के जरिये सामान्य वर्ग के लिए 408 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 99 पद, अनुसूचित जाति के लिए 157 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 175 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 113 पद, पिछड़ वर्ग की महिलाओं के लिए 31 पद रखे गए हैं।

कितनी होनी चाहिए योग्यता ?

टेक्निकल विभाग वाली इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उनका 10+2 साइंस से पास होना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषय होने चाहिए। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा (अधिकतम) 25 वर्ष रखी गई है। पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए 27 साल, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 साल, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 30 साल तक की छूट प्रदान की गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article