CSBC Bihar Police Constable Answer Key 2025: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने जुलाई और अगस्त में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, अब उम्मीदवारों को अनंतिम यानी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है, जो कि कभी भी खत्म हो सकता है। एक जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की इन्हीं दिनों में जारी हो सकती है।
एक बार जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट - csbc.bihar.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
भरे जाएंगे 19,838 पद
बता दें, लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे। इस भर्ती का उद्देश्य 19,838 कांस्टेबल पदों को भरना है और PET चरण के लिए, CSBC योग्यता के आधार पर कुल रिक्तियों के पांच गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
CSBC Bihar Police Constable Answer Key 2025 कैसे देखे?
- आधिकारिक वेबसाइट - csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CCSBC Bihar Police Constable Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें।
- परिणाम देखें और इसे डाउनलोड करें।
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण एक लिखित परीक्षा थी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते थे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता था और कुल दो घंटे की अवधि होती थी।
