एजुकेशन

Bihar Deled Result 2022: आज जारी होंगे बिहार डीएलएड के परिणाम, bihardeled.com पर करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:18 AM IST

Bihar Deled Result 2022, bihardeled.com: बीएसईबी आज यानी 10 अक्टूबर 2022 को डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

Image

बिहार डीएलएड 2022 रिजल्ट

Bihar Deled Result 2022 kab Aayega: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जामिनेशन टेस्ट के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। बिहार परीक्षा समिति (BSEB) के एक करीबी अधिकारी ने बताया कि, बोर्ड ने आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि आज यानी 10 अक्टूबर 2022 को रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित थी, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक। जबकि तीसरी पाली की परीक्षाएं शाम 4 बजे से 6:30 तक आयोजित की गई थी। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद, विश्वविद्यालय के पोर्टल पर डीएलएड के दाखिला हेतु लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी व पासवर्ड से नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Deled Result 2022, ऐसे करें चेक

  • bihardeled.com
  • नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर Bihar Deled Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

इस परीक्षा के तहत राज्य के 54 सरकारी और 252 गैर सरकारी यानी कुल 306 कॉलेजों में डीएलएड कोर्स के लिए दाखिला किया जाएगा। बता दें डीएलएड करने के बाद अभ्यर्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए लिए पात्र माने जाते हैं।

सीबीटी मोड पर थी परीक्षा

बिहार डीएलएड की परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। यहां 450 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 3 मार्क्स का था। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग भी की गई है, प्रत्येक गलत उत्तर के 3 मार्क्स काटे जाएंगे। संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 280 मार्क्स चाहिए होंगे।

End of Article