एजुकेशन

Bihar Deled Result 2022: जारी हुआ बिहार डीएलएड के रिजल्ट का नोटिफिकेशन, यहां देखें सबसे पहले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 02:44 PM IST

Bihar Deled Result 2022: बिहार परीक्षा समिति (BSEB) किसी भी वक्त डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com, biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

Image

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • आज शाम या कल दोपहर तक जारी हो सकते हैं बिहार डीएलएड के परिणाम।
  • 23 सितंबर को जारी हुई थी अस्थायी उत्तर कुंजी।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट।

Bihar Deled Result 2022 at bihardeled.com: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। बिहार परीक्षा समिति (BSEB) ने 23 सितंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 25 अगस्त तक का समय दिया गया था। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

बीएसईबी के करीबी सूत्रों का कहना है कि आज शाम तक या फिर कल दोपहर तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बिहार डीएलएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक (Bihar Deled 2022) निर्धारित थी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित थी, दूसरी पाली की परीक्षा 12 बजे से 2:30 तक थी, वहीं तीसरी पाली की परीक्षा 4 बजे से 6 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी।

Bihar Deled Entrance Exam, निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

बता दें परीक्षा में कुल 450 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक प्रश्न 3 मार्क्स का था। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। कटऑफ मार्क्स की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट तैयार की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Deled Result 2022, यहां करें चेक

  1. बिहार डीएलएड का रिजल्ट चेक करने के लिए bihardeled.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar DELED Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें
  4. स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
जारी हुआ एसएससी एमटीएस टियर 1 का रिजल्ट, ssc.nic.in पर करें चेक

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा के एक महीने के भीतर डीएलएड का रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अब किसी भी वक्त डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article