एजुकेशन

Bihar DELED Answer Key 2025: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर की, कल ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख

Bihar DELED Answer Key 2025 Objection Last Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी कर (Bihar DELED Answer Key 2025) दी है। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया (Bihar DELED Answer Key) गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

Image

Bihar DELED Answer Key 2025 Objection Last Date: बिहार डीएलएड आंसर की पर ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख

Bihar DELED Answer Key 2025 Objection Last Date: बिहार डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (Bihar DELED Answer Key 2025) सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर (Bihar DELED Answer Key) दी है। डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए कल यानी 13 अक्टूबर 2025 को आखिरी तारीख है। ऐसे में यदि आपको किसी प्रश्न या उत्तर में किसी प्रकार का कोई संदेह लगता है तो यहां ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

Bihar DELED Answer Key 2025: कब हुई थी बिहार डीएलएड परीक्षा

बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा 16 अगस्त से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DELED Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar DELED Joint Entrance Test Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar DELED Answer Key 2025 Objection: ऐसे करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन

  1. सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Objection D.EL.ED Joint Entrance Test 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  4. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  5. प्रश्नों को सेलेक्ट कर आप ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
  6. इसके लिए आपको प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

Bihar DELED Answer Key 2025: 120 मार्क्स के 120 सवाल

बिहार डीएलएड की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस, सामाजिक अध्ययन आदि से सवाल पूछे गए थे। यहां 120 मार्क्स के कुल 120 सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का था। यहां पास होने के लिए अब्यर्थियों को कमसे कम 35 फीसदी मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article