Bihar DElEd Admit Card 2024, Bihar DElEd Exam 2024 Date: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar DElEd Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा में हिन्दी/उर्दू, मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडीज, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Bihar DElEd Admit Card 2024: कब आएगा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Bihar DElEd Admit Card 2024
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
