Bihar Constable New Exam Date: क्या आप भी बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि का इंतजार कर रहे हैं? बता दें, केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल द्वारा जल्द ही इन तिथियों की घोषणा की जाने वाली है। एक बार तिथि की जानकारी रिलीज होते ही आप csbc.bih.nic.in से पूरा शिड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। सीएसबीसी बिहार पुलिस में कुल 21,391 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है।
क्यों जारी हो रही नई तिथियां
आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया था। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं बनता। यही वजह है कि 1, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा कार्यक्रम स्थगित होने के बाद से उम्मीदवार नई तिथियों के लिए लगातार इंतजार कर रहे हैं।
कैसे की थी नकल
रिपोर्टों के अनुसार, नई परीक्षा तिथि इस महीने कभी भी जारी होने की संभावना है। अधिकारियों ने कई छात्रों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद किया था, जिसका उपयोग वे नकल के लिए कर रहे थे। इसके बाद ही परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया, और आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया।
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा तिथियां कैसे देख सकेंगे
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार पुलिस टैब पर क्लिक करें।
- कांस्टेबल भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि वाले नोटिफिकेशन को खोलें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और नई परीक्षा तिथि जांचें।
कितने पदों को भरा जाएगा
एक रिपोर्ट के अनुसार 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उम्मीदवार ध्यान दें कि सभी पालियों के लिए लिखित परीक्षा की नई तारीख और समय के बारे में अलग-अलग जानकारी आएगी। यहां तक की एडमिट कार्ड की भी नई जानकारी आ सकती है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान 21,391 रिक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।
