Bihar Board Class 10th, 12th Result 2023, Bihar Board Result 2023 Date: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Exam 2023: मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी। जबकि, 10वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से 12 मार्च तक होगी।
BSEB 10th, 12th Exam 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की 69,44,777 आंसर शीट और 10वीं की 96,63,774 आंसर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके बाद बोर्ड मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख नहीं घोषित की गई है। नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए चेक कर सकेंगे।
How to download Bihar Board 10th, 12th Result 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग दिन जारी होने की संभावना है। हालांकि, 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहे।
