एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Updates: रिकॉर्ड बनाने से चूक गया बिहार बोर्ड, जानें अब कब आएगा 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2024 Check Link: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के 13 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट की घोषणा के बाद वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

जारी होने वाला है बिहार बोर्ड रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 12th Result 2024 Kab Aayega: बिहार बोर्ड का नाम देश के सभी स्टेट बोर्ड, सीबीएसई और ICSE में सबसे टॉप पर आता है। पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड सबसे तेज परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा है। बिहार में इस साल भी कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। राज्य के 13 लाख से ज्यादा छात्र अपने Bihar Board 12th Result 2024 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रिजल्ट की तारीखों को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) ने पिछले साल महज 40 दिनों के भीतर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल भी अनुमान था कि बिहार बोर्ड अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और जल्द रिजल्ट जारी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

Bihar Board Result 2024 पिछले 5 साल में कब-कब आया रिजल्ट?

  • साल 2023- 21 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया।
  • साल 2022- 16 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया।
  • साल 2021- 26 मार्च को जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट।
  • साल 2020- 24 मार्च को आया बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट।
  • साल 2019- 30 मार्च को घोषित हुआ रिजल्ट

बिहार बोर्ड की तरफ से पिछले साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, फाइनल रिजल्ट 21 मार्च को जारी हुआ था। रिजल्ट की घोषणा 38 दिनों के भीतर हो गई थी। इस बार बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई है। पुराने रिकॉर्ड को ध्यान में रखें तो इस बार बिहार बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में चूक गया है। दरअसल अब तक 39 दिन हो गए हैं।

BSEB अध्यक्ष जारी करेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक साथ बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com से अपनी ई-मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट की हॉर्डकॉपी छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से ही मिलेगी।

Bihar Board Inter Result का इंतजार

बिहार में इस साल 12वीं की परीक्षा में तीनों स्ट्रीम मिलाकर कुल 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार छात्रों के अलावा उनके पैरेंट्स और शिक्षकों को भी है। अनुमान है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होली से पहले ही जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल होली 8 मार्च को थी। छात्रों पर रिजल्ट का टेंशन नहीं थी। इस बार बिहार में छात्रों का ध्यान होली त्योहार से ज्यादा बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पर है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article