एजुकेशन

Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम डेट

Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2024 Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2024 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (BSEB Compartment Admit Card) दिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.co पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (BSEB 12th Compartment Admit Card) सकते हैं। इसके अलावा छात्र संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2024 Date: कब होगी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा 29 अप्रैल से 11 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली का परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Bihar Board 12th Compartment Admit Card 2024

  • यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले Bihar Board 12th Compartment Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

Bihar Board Compartment Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे छात्रों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आईडी कार्ड से जाना ना भूलें। वहीं यदि आपके प्रवेश पत्र में नाम पिता का नाम या फोटो, सिग्नेचर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित स्कूल को सूचित करें। स्कूल द्वारा इसमें करेक्शन किया जा सकता है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article