Bihar Board 10th Exam 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (Bihar Board 10th Exam Date) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। कदाचारमुक्त्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में एक खबर आई है, जिसमें कहा गया है कि इस बार लड़के से अधिक लड़कियों ने पंजीकरण कराया है।
इस साल मैट्रिक (Bihar Board 10th Exam) परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार बोर्ड में इस बार लड़कियों की संख्या ज्यादा - Bihar Board 10th Exam
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में आठ लाख 22 हजार से अधिक छात्र और आठ लाख 72 हजार छात्राएं शामिल हैं। इस साल लड़कों से अधिक लड़कियां इस परीक्षा में शामिल होंगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर - Bihar Board Matric Exam 2024
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन परिसर में प्रवेश कर लेना है।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 दो पाली में - BSEB 10th Exam 2024
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ली जाएगी।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 में यह चीजें होंगी वर्जित - Bihar Board 2024 Imp Instruction
परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैगनेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित कर दिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित होगी।
