MHT Maharashtra CET Registration Last Date 2026 Extended: यदि आपने भी अब तक महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए बड़ी (MHT CET Registration Last Date 2026) खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) सेल ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और मास्टर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ (MMS) में एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज़्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) 2026 की रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (MHT CET Registration Last Date) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mba2026.mahacet.org.in, cetcell.mahacet.org पर जाकर 16 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बता दें इससे पहले मैनेजमेंट कोर्स के लिए महाराष्ट्र सीईटी सीएपी 2026 काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 जुलाई थी। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एप्लीकेशन कन्फर्मेशन का काम 17 जुलाई तक चलेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के इस राज्य में कई विभागों में 4723 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
MHT CET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Maharashtra CET Registraion 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेश करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
MHT CET Registration Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस 1,500 रुपये है, जबकि रिज़र्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1,300 रुपये देने होंगे।
MHT CET Answer Key: कब आएगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 19 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 20 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रोविज़नल मेरिट लिस्ट के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट 24 जुलाई, 2026 को जारी की जाएगी।
Maharashtra CET Exam 2026: इसलिए होती है महाराष्ट्र सीईटी की परीक्षा
बता दें महाराष्ट्र सीईटी (MHT CET) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि और अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों में योग्य छात्रों का चयन करना है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को मेरिट के आधार पर कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।
