एजुकेशन

UP ITI Admission 2026: कक्षा 10वीं के बाद टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, आवेदन से पहले जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

UP ITI Admission 2026: यूपी के आईटीआई संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान छात्रों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं आवेदन और एडमिशन के दौरान लगने वाले डॉक्यूमेंट्स के बारे में।

Image

UP ITI Admission 2026 (Photo - AI)

UP ITI Admission 2026: 10वीं कक्षा के बाद टेक्निकल क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले और एक बेहतर कोर्स व संस्थान की तलाश कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), लखनऊ ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो फॉर्म भरने से पहले यह जरूर जान लें कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको किन-किन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ने वाली है। यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आखिरी समय में आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और किसी एक दस्तावेज की कमी के कारण आपका एडमिशन रद्द होने से बच सके।

कब तक होंगे यूपी आईटीआई के लिए आवेदन

यूपी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हुई है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास केवल 4 अगस्त तक आवेदन करने का समय बाकी रह गया है।

आवेदन और एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

- 8वीं या 10वीं की मार्कशीट

- 12वीं की मार्कशीट

- आधार कार्ड

- जाति प्रमाण पत्र

- निवास प्रमाण पत्र

- फोटो और साइन

ऊपर दिए दस्तावेजों के साथ छात्र आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन एडमिशन के दौरान इन दस्तावेजों के साथ उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म, आवेदन शुल्क की भुगतान रसीद, कैरेक्टर सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता होगी।

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UP ITI Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - लॉगिन क्रिएट करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 - फॉर्म फाइनल सबमिट करें।

स्टेप 8 - आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट लेना न भूलें।

एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन करने के करीब 48 घंटों के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का अवसर रहेगा। समय सीमा के खत्म होते ही आप फॉर्म में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article