एजुकेशन

इस IIT में असिस्टेंट रजिट्रार से लेकर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर नौकरी, जल्द करें अप्लाई

IIT Dharwad Recruitment 2026: आईआईटी धारवाड़ में एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल पोजिशन के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitdh.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

IIT Dharwad Recruitment 2026: इस आईआईटी में निकली नौकरी

IIT Dharwad Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठ उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईआईटी धारवाड़ में एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल पोजिशन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर सुपरिटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 13 जुलाई 2026 है। यहां आप आईआईटी धारवाड़ के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IIT Dharwad Recruitment 2026 Lकिस पद पर कितनी वैकेंसी

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 2
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट - 3
  • जूनियर असिस्टेंट - 2
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (CSE)- 1
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (सिविल) - 1
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (BSBE) - 1
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (CCS) - 1
  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (केमिकल इंजीनियरिंग) - 1
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

IIT Dharwad Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन

आईआईटी धारवाड़ के इन पदों पर अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशथ मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IIT Dharwad Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले iitdh.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर IIT Dharwad Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

आईआईटी धारवाड़ के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें बता दें IIT धारवाड़ भारत के कर्नाटक राज्य के धारवाड़ जिले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2016 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article