एजुकेशन

LNMU Internal Exam 2026: मिथिला यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया आदेश, जानें इंटरनल परीक्षा और अंकों को लेकर क्या हैं नियम

LNMU Internal Exam 2026: मिथिला यूनिवर्सिटी ने छात्रों के इंटरनल एग्जाम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जिसके अनुसार, कॉलेजों के पास इंटरनेट एग्जाम की जिम्मेदारी होगी।

Image

LNMU Internal Exam 2026 (Photo - AI)

LNMU Internal Exam 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने अंडरग्रेजुएट कोर्स के चौथे सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की इंटरनल एग्जाम 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत होने वाले इंटरनल एग्जाम को लेकर स्पष्ट किया है कि अब पूरी तरह से इन्हें कॉलेज स्तर पर ही आयोजित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि मिथिला यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों को अपने यहां नामांकित छात्र-छात्राओं के सभी विषयों के सिलेबस के अनुसार खुद ही इंटरनेट परीक्षा करानी होगी और ऑनलाइन अंकों को अपलोड करना होगा।

परीक्षाओं के आयोजन और टाइमिंग को लेकर कॉलेजों को मिली छूट

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस आंतरिक परीक्षा का आयोजन हर कॉलेज को अपने प्रिंसिपल की देखरेख में करवाना होगा। परीक्षा पूरी तरह से निर्धारित सिलेबस के आधार पर ली जाएगी। हालांकि, कॉलेजों को राहत देते हुए यूनिवर्सिटी ने यह छूट भी दी है कि वह अपनी सुविधा और व्यवस्था के अनुसार परीक्षा की तारीखों और टाइम का निर्धारण खुद कर सकते हैं।

अंक अपलोड करने के लिए डेडलाइन तय

जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा के आयोजन के साथ ही विश्वविद्यालय ने अंकों को जमा करने के लिए एक सख्त डेडलाइन निर्धारित की है। सभी कॉलेजों को परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों के अंकों को 16 जुलाई 2026 तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। पोर्टल पर अंक ऑनलाइन फीड करने के अलावा, कॉलेजों को अंकों की दो हार्ड कॉपी यानी प्रिंट कॉपी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भी सबमिट करानी होगी।

जिन छात्रों का नाम सूची में नहीं है उनका क्या होगा?

यदि यूनिवर्सिटी के डाटा सेंटर द्वारा जारी की गई लिस्ट में किसी छात्र या छात्रा का नाम शामिल नहीं मिलता है, तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन छात्रों के लिए कॉलेज प्रशासन को एक अलग व्यवस्था अपनानी होगी। ऐसे छात्रों के लिए कॉलेज को अलग से एक मार्कशीट तैयार करनी होगी। इस विशेष मार्कशीट को कॉलेज के आधिकारिक लेटर पैड पर बनाकर विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी examlnmu23@gmail.com पर मेल करना होगा। इसके साथ ही, इस तरह के मामलों की भी दो हार्ड कॉपी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भौतिक रूप से जमा करना बेहद जरूरी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article