DRDO Paid Internship 2026: डिफेंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर DRDO में इंटर्नशिप करने का वो भी पेड। जी हां, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला, डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने साल 2026 के लिए 6 महीने के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को देश की एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को बता दें कि इंटर्नशिप के लिए आवेदन की तिथि बेहद करीब है। उनके पास केवल 3 दिन का समय बाकी रह गया है। अगर आप DRDO में पेड इंटर्नशिप करने की इच्छुक हैं तो यह आपके लिए एक आखिरी मौका है। समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और अपने करियर को एक नई उड़ान देने क तैयारी करें।
क्या है DRDO Internship 2026 की अंतिम तिथि
डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 15 जुलाई 2026 तक का समय बाकी रह गया है। इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: 17 राज्यों में निकली आधार सुपरवाइजर की भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई
DRDO Paid Internship 2026: एलिजिबिलिटी
शैक्षणिक योग्यता: AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थानों से BE, BTech, ME, MTech और MSc के फाइनल ईयर (अंतिम वर्ष) में पढ़ाई कर रहे छात्र ही इसके लिए पात्र हैं।
अंकों का प्रतिशत: ग्रेजुएशन स्तर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सभी सेमेस्टर में न्यूनतम 7.0 CGPA होना अनिवार्य है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के प्रथम वर्ष में कम से कम 70% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा: 31 जुलाई 2026 तक आवेदक की उम्र 28 वर्ष से कम होनी आवश्यक है।
DRDO Paid Internship 2026: स्टाइपेंड और इंटर्नशिप की अवधि
डीआरडीओ की तरफ से ऑफर की जा रही पेड इंटर्नशिप कुल 6 महीने की होगी, जिसकी शुरुआत 5 अगस्त 2026 से की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड का भुगतान दो बराबर किस्तों में किया जाएगा—पहली किस्त 3 महीने पूरे होने पर और दूसरी किस्त 6 महीने की अवधि व प्रोजेक्ट मूल्यांकन समाप्त होने पर बैंक खाते में भेजी जाएगी। यदि इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने से अधिक खिंचती है, तो अतिरिक्त समय के लिए कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP ITI Admission 2026: कक्षा 10वीं के बाद टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, आवेदन से पहले जान लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स
DRDO Paid Internship 2026: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरें।
स्टेप 2 - भरे हुए फॉर्म के साथ अपने बायोडाटा, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि) और कॉलेज के रेफरेंस लेटर को स्कैन करें।
स्टेप 3 - इन सभी दस्तावेजों को hrd.dmrl@gov.in पर ईमेल कर दें। ईमेल के सब्जेक्ट में "Application for paid internship 2026, DMRL Hyderabad (BRANCH CODE)" लिखना न भूलें।
स्टेप 4 - उम्मीदवारों का चयन उनके एकेडमिक रिकॉर्ड और मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यकतानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू भी लिया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ईमेल करने से पहले उसे एक बार ध्यान से चेक करें ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। क्योंकि एक छोटी सी गलती एप्लीकेशन रद्द कर सकती है।
