एजुकेशन

Bihar Board Compartment Exam 2024 Date: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं कम्पार्टमेन्टल एग्जाम डेट शीट, जानें कब होगी परीक्षा

Bihar Board 10th 12th Compartment Exam 2024 Date Out: बिहार बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विशेष व कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से दो शिफ्ट में किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर कम्पार्टमेन्टल एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Board Compartment Exam 2024

BSEB Bihar Board Compartmental Exam 2024 Date Sheet, Bihar Board 10th 12th Compartment Exam 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक व इंटर की विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेन्टल एग्जाम की डेट शीट (Bihar Board 10th 12th Compartmental Exam 2024 Date Sheet) आज यानी 6 अप्रैल को जारी कर दी है। बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी साझा की है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड कम्पार्टमेन्टल एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं कम्पार्टमेन्टल एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल एग्जाम डेट(Bihar Board 10th Compartment Exam 2024)

बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, माध्यमिक विशेष परीक्षा एवं माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आयोजन 4 मई, 9 मई, 10 मई और 11 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। पहले दिन मातृभाषा और द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे दिन विज्ञान, संगीत, सामाजिक विज्ञान और तीसरे दिन गणित, गृह विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं, ऐच्छिक विषय और व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा चौथे दिन होगी।

बिहार बोर्ड 12वीं कम्पार्टमेन्टल परीक्षा डेट(Bihar Board 12th Compartment Exam 2024 Date Out)

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विशेष व कम्पार्टमेन्टल परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 30 अप्रैल, 2 मई, 3 मई, 4 मई, 9 मई, 10 मई और 11 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बता दें कि 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 15 मई और 16 मई को किया जाएगा।

Bihar Board Compartmental Exam 2024 Date: फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कम्पार्टमेन्टल एग्जाम देने का मौका मिलता है। बता दें कि कम्पार्टमेन्टल एग्जाम में प्राप्त अंकों को ही अब फाइनल माना जाएगा।

BSEB Bihar Board Inter Compartmental Exam Dates

Exam1st Sitting2nd Sitting
29-AprHindiBiology, History, English
30-AprPhysics, EntrepreneurshipAgriculture, Music, Hindi
2-MayEnglishMathematics, Business Studies
3-MayChemistry, EconomicsGeography, Pol Science
4-MaySociologyElective Subject Trade Paper – 2 (From Sub Code 431 to 457)
9-MayHome SciencePhilosophy
10-MayUrdu, Maithili, SanskritComputer Science, Yoga & Phy. Edu
11-MayISc, ICom, I.A Urdu, Maithili, SanskritSecurity, Telecom

BSEB Bihar Board Result 2024: मार्च में जारी हुआ रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई। जबकि, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च और 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article