एजुकेशन

Bihar BEd 1st Merit List 2026: पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा? जानें कॉलेज अलॉटमेंट, फीस और एडमिशन प्रक्रिया

Bihar BEd 1st Merit List 2026: बिहार बीएड सीईटी 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए अगला सबसे महत्वपूर्ण चरण कॉलेज अलॉटमेंट और एडमिशन प्रक्रिया का है।

Image

Bihar BEd Merit List 2026

Bihar BEd 1st Merit List 2026: बिहार बीएड सीईटी 2026 की पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद अब सबसे जरूरी काम कॉलेज अलॉटमेंट और एडमिशन का है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, उन्हें तय समय में कॉलेज चुनना, सीट कंफर्म करने की फीस जमा करना और दस्तावेज जांच कराना जरूरी है। अगर आपने समय पर ये काम नहीं किए तो आपकी सीट कैंसिल हो सकती है। इसलिए मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना है, यह समझना बहुत जरूरी है। पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी। जिनका नाम लिस्ट में है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी पसंद के कॉलेज चुनने होंगे। कॉलेज चुनने के बाद सीट कंफर्म करने की फीस जमा करनी होगी। फिर जिस कॉलेज में सीट मिली है वहां जाकर दस्तावेज जांच और एडमिशन पूरा करना होगा।

पहली मेरिट लिस्ट में चुने गए छात्रों को 9 जुलाई 2026 तक सीट कंफर्मेशन फीस जमा करनी है। इसके बाद 10 जुलाई 2026 तक पहली लिस्ट के आधार पर दस्तावेज जांच और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए जिनका नाम पहली लिस्ट में आया है, वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें। समय रहते सारे काम पूरे कर लें।

Bihar BEd Merit List 2026 में क्या जानकारी मिलेगी

मेरिट लिस्ट में ये जानकारियां रहेंगी:

  • छात्र का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबरमिले हुए अंक
  • कैटेगरीजो कॉलेज मिला है उसका नाम
  • लिस्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी सभी डिटेल अच्छे से चेक कर लें।

Bihar BEd 1st Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले बिहार बीएड CET की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in खोलें।
  • होमपेज पर Bihar BEd 1st Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।PDF में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी जानकारी देखें।
  • आगे के लिए लिस्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।

छात्रों के लिए जरूरी बातें

मेरिट लिस्ट आने के बाद कॉलेज अलॉटमेंट, फीस जमा करने और दस्तावेज जांच की सभी तारीखें याद रखें। किसी भी स्टेप में देरी होने से एडमिशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और कॉलेज अलॉटमेंट से जुड़ी हर नई जानकारी समय पर चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article