एजुकेशन

Bihar DElEd Result 2026: डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 73.99% उम्मीदवार हुए सफल

Bihar DElEd Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.El.Ed 2026 के रिजल्ट के साथ DPED (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

Image

Bihar DElEd Result 2026

Bihar DElEd Result 2026 Declared: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही डीपीएड (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आवेदन संख्या (Application ID) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

कितने अभ्यर्थी हुए सफल

इस बार D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1,65,609 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 73.99% रहा, यानी हर चार में से लगभग तीन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। यह परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

क्या था पासिंग मार्क्स

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था। निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

अब कैसे मिलेगा एडमिशन?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों का दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए बिहार के 60 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की 9,100 सीटों और 246 निजी संबद्ध संस्थानों की 21,650 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन के दौरान राज्य सरकार के आरक्षण नियम, विषय (विज्ञान, कला, वाणिज्य, उर्दू) और उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता का भी ध्यान रखा जाएगा।

इसके लिए उम्मीदवारों को बाद में ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी बिहार बोर्ड जल्द जारी करेगा।

DPED का रिजल्ट भी घोषित

  • बिहार बोर्ड ने डीपीएड प्रथम वर्ष (2025-27) और द्वितीय वर्ष (2024-26) का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।
  • प्रथम वर्ष की परीक्षा में 48 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 36 पास हुए। इस परीक्षा का पास प्रतिशत 75 प्रतिशत रहा।
  • वहीं, द्वितीय वर्ष में 101 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें 96 सफल रहे। इस परीक्षा का पास प्रतिशत 95.05 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 149 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 132 सफल हुए। कुल पास प्रतिशत 88.59 प्रतिशत रहा।

अगर अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें?

जो उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी (पुनः जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रति विषय 200 रुपये शुल्क देना होगा।

रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके डीएलएड का रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं डीपीएड के अभ्यर्थी रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

यदि आपने डीएलएड प्रवेश परीक्षा पास कर ली है, तो अब अगले चरण यानी एडमिशन प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें। जैसे ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) की प्रक्रिया शुरू होगी, समय पर आवेदन जरूर करें। वहीं, डीपीएड के जिन उम्मीदवारों को अपने अंकों पर संदेह है, वे निर्धारित तिथि के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना न भूलें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article