Bihar 70th CCE Result 2025 Topper: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने टॉप किया है। बता दें, इन रिजल्ट की घोषणा आज 20 जून को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर की गई थी, जिसमें 2027 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। शुरू में रिजल्ट पेज नहीं खुल रहा था, लेकिन अब आसानी से खुल रहा है। उम्मीदवार यहां टॉपर्स के नंबर देख सकते हैं। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 5,401 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।
- जारी परिणाम के अनुसार, श्रद्धा पांडे ने 593 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- शशांक गौरव और आयुष बिजोय ने 592-592 अंक अर्जित किए हैं।
गौरतलब है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, देखें मेरिट लिस्ट
फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। चयनित उम्मीदवारों के लिए यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, तैयारी और समर्पण का परिणाम है।
ऐसे देखें BPSC 70वीं CCE का फाइनल रिजल्ट
जिन लोगों ने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Results पर क्लिक करें।
- इसके बाद में एक बार फिर Final Results या Results पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट देखने के लिए आपको डाउनलोड आइकन पर क्लिक करना होगा या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
आयोग द्वारा जारी पीडीएफ में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।
