एजुकेशन

BBOSE Class 12 Answer Key 2025 हुई जारी, तुरंत इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BBOSE Class 12 Answer Key 2025 Answer Key: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड (BBSOE) ने कक्षा 12 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बीबीओएसई कक्षा 12 उत्तर कुंजी 2025 (unsplash)

BBOSE Class 12 Answer Key 2025 Answer Key: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड (BBSOE) ने कक्षा 12 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, और अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं।

BBOSE Class 12 Answer Key 2025 विषय विशेषज्ञों की सहायता से तैयार की गई है। जो उम्मीदवार इन आंसर की से असंतुष्ट हैं, वे 19 सितंबर शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को समिति की वेबसाइट पर अपलोड किए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे 18 से 20 सितंबर शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट 'Objection regarding BBOSE (12th) December Exam 2024' लिंक पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

BBOSE Class 12 Answer Key 2025 कैसे करें चेक

इन अस्थायी आंसर की को देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें

  • आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध BBOSE Class 12 Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें।
  • यदि आवश्यक हो, तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • BBOSE Class 12 Answer Key 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

BSEB Annual Mark Sheets कब होगी जारी

BSEB बोर्डजिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय को वार्षिक परीक्षा की अंकतालिकाएं भेज दी हैं। स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे इन्हें DEO कार्यालय से प्राप्त करें और आज यानी 17 सितंबर, 2025 से छात्रों में वितरित करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article