Bag Less School, MP Bag Less School: मध्य प्रदेश स्कूल के छात्रों कि लिए बड़ी खबर है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान (Bagless School Cocept) किया है। अब छात्रों को सप्ताह में एक दिन बिना बैग के स्कूल जाना होगा। हाल ही में मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी (Bagless School In MP) दी है। राज्य सरकार का यह फैसला आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए लिया (Kya Hai Bagless System) गया है। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन बैगलेस स्कूल मनाया जाएगा। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह फैसला सभी कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
एजुकेशन
Bag Less School: अब हफ्ते में एक दिन छात्रों को बिना बैग के जाना होगा स्कूल, एमपी सरकार का बड़ा फैसला
- Authored by: TNN एजुकेशन डेस्क
- Updated Feb 22, 2024, 05:24 PM IST
